कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला ने महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद अब उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'वक्त आ गया है जिंदगी को जीने का...', शेफाली जरीवाला का मौत से पहले का पोस्ट वायरल,जानें क्यों कही थी ऐसी बात
कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला ने महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद अब उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से 28 जून की देर रात एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर किसे को भी यकीन नहीं हो रहा है। टीवी इंड्रस्ट्री की फेमस मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, जिन्हें सुपरहिट गाने 'कांटा लगा' से घर-घर में पहचान मिली थी, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज 42 साल की उम्र दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस का निधन हो गया। मौत के बाद उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शेफाली जरीवाला का यूं दुनिया को अलविदा कह देना न केवल उनके फैंस को, बल्कि पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर रात अचानक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी है। अब शेफाली का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शेफाली जरीवाला का इंस्टा पोस्ट वायरल
शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही थीं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें साझा की थीं। इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था- 'वक्त आ गया है जिंदगी को जीने का।' इस पोस्ट ने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
शेफाली ने इस पोस्ट के साथ जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक्ट्रेस अपने शूट के लिए मेकअप लेते नजर आ रहीं हैं। मेकअप के बाद शेफाली किसी इवेंट के लिए डांस प्रेक्टिस करती नजर आई। वहीं, मौत से ठीक तीन दिन पहले शेफाली ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जिनमें वो अलग-अलग पोज मारती दिख रही थीं। इन फोटोज और वीडियो को देखकर यकीन कर पाना मुश्किल है कि शेफाली अब हमारे बीच नहीं है।
कांटा लगा गाने से हुई थी फेमस
साल 2002 में रीमिक्स म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ के बाद शेफाली रातों-रात स्टार बन गईं। उस वक्त उनके स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें यूथ आइकन बना दिया था। लोगों ने उन्हें प्यार से 'कांटा लगा गर्ल' कहना शुरू कर दिया। इस गाने ने न सिर्फ उनके करियर को नई ऊंचाइयां दीं, बल्कि भारतीय म्यूजिक वीडियोज के ट्रेंड को भी बदल दिया। शेफाली ने 'नच बलिए' और 'बिग बॉस 13' जैसे रियलिटी शोज में भाग लिया था।
शेफाली जरीवाला की मौत से टूटे पति पराग त्यागी, मां का रो-रोकर बुरा हाल; गहरे सदमे में परिवार
42 साल की उम्र में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। अचानक आई उनकी मौत की खबर से हर किसी को झटका लगा है। शेफाली के निधन से उनके पति पराग त्यागी और परिवार गहरे सदमे में हैं। अपने जीवनसाथी को खोने से पराग पूरी तरह से टूट गए हैं। उनका अस्पताल से बाहर गाड़ी में बैठे हुए एक वीडियो सामने आया, जिसमें पत्नी को खोने का दुख पराग के चेहरे पर साफ झलक रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जून की रात अचानक शेफाली जरीवाला के सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनके पति पराग फौरन एक्ट्रेस को अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया।
तबीयत बिगड़ने पर देर रात शेफाली को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर जाया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक्ट्रेस दम तोड़ चुकी थीं। इस बीच पराग त्यागी का हॉस्पिटल से निकलते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कार की फ्रंट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में पत्नी का साथ छूटने का दर्द पराग के चेहरे पर नजर आ रहा है। वीडियो में वो हाथों से अपनी आंखें छुपाते हुए दिखाई दिए।
पराग संग शेफाली जरीवाला की यह दूसरी शादी थी। दोनों साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 10 साल बाद भी दोनों के कोई बच्चा नहीं था। शेफाली और पराग की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शेफाली का दिल पराग के केयरिंग और सादगी भरे नेचर पर आ गया था। साल 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। शेफाली और पराग अक्सर ही एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते थे। दोनों अपनी रोमांटिक फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। अब शेफाली के दुनिया छोड़कर चले जाने से पराग एकदम अकेले हो गए।
शेफाली की मौत से सदमे में पराग
तबीयत बिगड़ने पर देर रात शेफाली को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर जाया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक्ट्रेस दम तोड़ चुकी थीं। इस बीच पराग त्यागी का हॉस्पिटल से निकलते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कार की फ्रंट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में पत्नी का साथ छूटने का दर्द पराग के चेहरे पर नजर आ रहा है। वीडियो में वो हाथों से अपनी आंखें छुपाते हुए दिखाई दिए।
Comments
Post a Comment