Finance Act 2025: अब नहीं मिलेगा रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी और पे कमिशन का फायदा?
Finance Act 2025: अब नहीं मिलेगा रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी और पे कमिशन का फायदा? सरकार ने एक ऐसा बड़ा कदम उठाया है जो देश के करोड़ों रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है. लोकमत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संसद ने फाइनेंस एक्ट 2025 को पारित कर दिया है, जिसके तहत अब रिटायर्ड कर्मचारियों को न तो महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी मिलेगी और न ही भविष्य के पे कमिशन जैसे 8वां पे कमिशन का कोई फायदा मिलेगा. क्या है फाइनेंस एक्ट 2025 में बदलाव? फाइनेंस एक्ट 2025 के अनुसार: रिटायर्ड कर्मचारियों को अब DA में कोई बढ़ोतरी नहीं मिलेगी. उन्हें आने वाले किसी भी पे कमिशन, जैसे 8वें पे कमिशन, से कोई लाभ नहीं मिलेगा. भविष्य में अगर सरकार कोई बढ़ोतरी करती भी है, तो वह तत्काल प्रभाव से लागू होगी, पीछे की तारीख से कोई एरियर नहीं दिया जाएगा. इस फैसले को कानूनी चुनौती नहीं दी जा सकेगी. सरल भाषा में कहें तो, सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फायदे अब सरकारी जिम्मेदारी नहीं होंगे. रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए क्या है इसका मतलब...