2023 में 9 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, जम्मू एवं कश्मीर 10वा राज्य, में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

2023 में 9 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, जम्मू एवं कश्मीर 10वा राज्य, में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। मिलेगी 2024 के लोकसभा चुनावों की झलक। 2023 में त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, तेलंगाना और जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इनमें से कुछ राज्यों में बीजेपी, कुछ में कांग्रेस तो कुछ में अन्य दल सत्ता में हैं। भारत एक ऐसा राष्ट्र है जहां एक आम नागरिक की जिंदगी सियासत से काफी ज्यादा जुड़ी होती है। इस देश में हर 4-6 महीने पर कोई न कोई बड़ा चुनाव होता ही रहता है। साल 2023 की बात करें तो देश के कम से कम 10 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, तेलंगाना और संभव हुआ तो जम्मू एवं कश्मीर शामिल है। इनमें से कुछ राज्यों में देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी की सरकार है, तो कुछ राज्यों में दूसरे दल सत्ता में हैं। आइए, एक-एक कर इन ...