Posts

Showing posts with the label दीपावली विशेष रिपोर्ट

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Image
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।  इस वर्ष दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा रही है।  दिवाली उत्सव की शुरुआत दो दिन पहले धनतेरस के पर्व से होती है। धनतेरस के मौके पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।  भगवान धन्वंतरी भगवान विष्णु के कई अवतारों में एक हैं।  इन्हें देवताओं का वैद्य कहा जाता है।  भगवान धन्वंतरि के साथ ही धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और धनकुबेर की भी पूजा होती है। धनतेरस के मौके पर लोग जमकर नई चीजों की खरीदारी करते हैं।  पौराणिक मान्यता है कि इस दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है।