UPI से किसी दूसरे को ₹2,000 से ज्यादा भेजने पर चार्ज लगेगा?
UPI से किसी दूसरे को ₹2,000 से ज्यादा भेजने पर चार्ज लगेगा? 15 अक्टूबर 2026 से 2,000 रुपये से ज्यादा के पर्सन-टू-मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% का मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि पर्सन-टू-पर्सन ट्रांजैक्शन पहले की तरह मुफ्त रहेंगे। उन पर कोई MDR नहीं लगेगा। NPCI की ताजा जानकारी से इसका पता चलता है। मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) असल में वह फीस है जो मर्चेंट को क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए सामान या सेवाओं के लिए पेमेंट लेने पर देनी पड़ती है। इसे आम तौर पर ट्रांजैक्शन की रकम के प्रतिशत के तौर पर कैलकुलेट किया जाता है। बाकी पेमेंट मर्चेंट के खाते में जमा होने से पहले बैंक इसे काट लेता है। 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन के लिए MDR क्यों लाया जा रहा है? आम आदमी के लिए इसका क्या मतलब है? NPCI ने अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQs) की एक पूरी लिस्ट जारी की है और उनके जवाब दिए हैं। यह मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) अभी क्यों लाया जा रहा है? UPI हर महीने अरबों ट्रांजैक्शन प्रोसेस कर...