सोनम, सुपारी और सरेंडर... कौन है राज कुशवाहा? क्या उसी के अफेयर में गई राजा रघवुंशी की जान
सोनम, सुपारी और सरेंडर... कौन है राज कुशवाहा? क्या उसी के अफेयर में गई राजा रघवुंशी की जान हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए इंदौर के कपल- राजा रघुवंशी और सोनम की कहानी अब पूरी तरह बदल चुकी है। राजा रघुवंशी की लाश मिलने के बाद अब सोनम को ही उनकी हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। सोनम के साथ ही तीन और लोगों को भी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने सुपारी देकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई थी। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मेघालय के डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी। इनमें से एक आरोपी को यूपी से पकड़ा गया है। दो आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ और लोगों के नाम बताए हैं। इससे पहले सोनम ने यूपी के नंदगंज पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, केस में एक नया मोड़ उस वक्त आ गया, जब सोनम की गिरफ्तारी के बाद एक नाम...