75 साल में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड अपने निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से होगी शुरू।

75 साल में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड अपने निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से होगी शुरू। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। हर भारतीय आजादी के उत्सव पर उत्साह और उमंग से भरा होता है। गणतंत्र दिवस पर परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए पूरा देश साल भर इंतजार करता है। लेकिन इस वर्ष 75 वर्षों में यह पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे के निर्धारित समय पर शुरू नहीं होगी। जी हां इस बार COVID-19 प्रतिबंधों और जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के साथ परेड 30 मिनट की देरी से शुरु होगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर साल गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे शुरू होती थी, लेकिन इस साल यह 10:30 बजे शुरू होगी। अधिकारी ने देरी का कारण बताते हुए कहा कि यह विलंब देश में लगे COVID-19 से संबंधित प्रतिबंधों के चलते और परेड शुरू होने से पहले, जम्मू-कश्मीर में अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दिए जाने की वजह से होने वाला है। उन्होंने कह...