दिल्ली एनसीआर में फिर होगी बारिश या गर्मी बरसाएगी 'आग', क्या है IMD का अपडेट, 3 दिन का येलो अलर्ट

दील्ली एनसीआर में रह रहे लोगों को अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। कई जगह पर पारा 40 डिग्री के भी ऊपर पहुंच गया। इस बीच पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
हालांकि आज फिर लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। ऐसे में क्या आने वाले दिनों में क्या फिर बारिश से लोगों को राहत मिलेगी या अब गर्मी और लू का प्रकोप झेलना पड़ेगा, आइएमडी ने इस बारे में जानकारी दी है।
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले एक हफ्ते का पूर्नानुमान व्यक्ति किया है जिसमें पूरे हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने तीन दिन हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान तापमान 42 डिग्री के भी पार पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 23 अप्रैल से तापमान बढ़ सकता है जिससे दिल्ली वालों के लिए गर्मी बढ़ सकती है। आईएमडी के मुताबिक 23 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 23 डिग्री पहुंच सकता है।
3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए तीन दिन हीटवेव की चेतावनी दी है और येलो अलर्ट भी जारी किया है। 24 अप्रैल को दिल्ली, गौतम बुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में जबकि 25 अप्रैल को पूरे दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं 26 अप्रैल को दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
27-28 को कैसा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जबकि और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 28 को मौसम साफ रहेगा हालांकि तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

गुरूजी के आशीर्वाद से एवं गुजरात अध्यक्ष श्री उषा कपूर के मार्गदर्शन में सनातन धर्म सेवा संस्था द्वारा गुजरात में महिला संगठन का गठन किया गयाl

India Pak War: भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट, F16 के बाद JF17 को आकाश मिसाइल से किया ढेर

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, 92, दिल्ली के एम्स में भर्तीसूत्रों ने बताया कि 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को रात करीब आठ बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया।