गुजरात में कब होगा विधानसभा चुनाव? EC आज कर सकता है तारीखों का ऐलान

इस संवाद के प्रायोजक हैं 


चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के लिए मतगणना की तारीख को मतदान के करीब एक महीने बाद रखते हुए स्पष्ट संकेत दिया था कि गुजरात के लिए भी वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

चुनाव आयोग बुधवार यानी आज गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। 2017 में अपनाई गई परंपरा का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के साथ गुजरात चुनाव की घोषणा नहीं की थी। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के लिए मतगणना की तारीख को मतदान के करीब एक महीने बाद रखते हुए स्पष्ट संकेत दिया था कि गुजरात के लिए भी वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। 2017 में भी दोनों राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन मतगणना 18 दिसंबर को एक साथ हुई थी।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 1998, 2007 और 2012 में एक साथ हुए थे। आपको बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।




Comments

Popular posts from this blog

गांधीनगर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री वीरेंद्रसिंह यादव और अरावली जिला पुलिस अधीक्षक, श्री ने जिले में और जिले के बाहर फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान आयोजित करने और परिणाम-उन्मुख कार्य करने का सुझाव दिया है।

छात्रों के व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

8वें वेतन आयोग पर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर