दैनिक राशिफल

दैनिक पंचांग ओर दैनिक राशिफल
Date :10 - 07 - 2022(रविवार)
सूर्योदय :05.52 am
सूर्यास्त  :07.12 pm
सूर्य राशि :मिथुन
चन्द्रोदय :03.47 pm
चंद्रास्त :02.52 am
चन्द्र राशि :तुला 4.21 am तक, बाद में वृश्चिक
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :आषाढ़ 11
पूर्णिमांत महीना :आषाढ़ 26
पक्ष :शुक्ल 11
तिथि :एकादशी 2.14 pm 
तक, बाद में द्वादशी
नक्षत्र :विशाखा 9.55 am तक,
 बाद में अनुराधा
योग :साध्य 4.02 am तक, बाद में शुभ
करण :वणिज 3.31 am तक, बाद में विष्टि 2.14 pm तक, बाद में बव
राहु काल :4.30 - 5.30 PM
कुलिक काल :3.15 - 4.15 PM
यमगण्ड :12.30 - 1.30 PM
अभिजीत मुहूर्त :12:05 PM - 12:58 PM
दुर्मुहूर्त :05:25 PM - 06:18 PM

 मेष
कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपके लिए किसी भी प्रकार के तर्क से बचना बेहतर होगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद प्राप्त होने में विलम्ब हो सकता है। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कमीशन के माध्यम से भी कुछ कमाई भी की जा सकती है। आपको किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और परिवार में किसी बड़े की सलाह उपयोगी साबित होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : मोर नीला

 वृषभ
आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खास खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। ब्राह्मण को कुछ दान करें, आप काम में सफल होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

कर्क
आपका पूरा ध्यान अपने करियर में आगे बढ़ने पर होगा। आप थोड़े मूडी और थोड़े ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। दिन सामान्य रहेगा। सुखद घटनाएं होंगी। परिवार के साथ अच्छे से समय बीतेगा। आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपके लिए जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

 सिंह
परीक्षा, प्रतियोगिता या साक्षात्कार में शामिल होने वाले सफल होंगे। जिन जातकों का अदालत में कुछ मामला लंबित है, वे कुछ सकारात्मक विकास देखेंगे। वित्तीय मामलों में वांछित परिणाम मिलना संभव है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। उद्यमियों के लिए नए क्षितिज खुल सकते हैं, जो उन्हें अधिक स्थापित करने में मदद करेगी। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे और आप एक सुखद जीवन का आनंद लेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

 कन्या
आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे।आप हर संभव जरूरतमंद की मदद की कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी होगा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट आज रेस्टोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। मां दुर्गा के मंदिर में नारियल दान करें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

तुला
आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। उन्नति होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। आईटी और एमबीए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृश्चिक
पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी नए स्थान पर जाने का योग हैं। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा। जितना हो सके प्रैक्टिकल रहें। नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। पैसों के काम से छोटी यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

धनु
आपके प्रभाव का दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित करेंगे, जो लंबे समय में फायदेमंद सिद्ध होंगे। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी या चर्चा के माध्यम से आप आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगें। वित्तीय क्षेत्र में वांछित लाभ होगा। आप शेयर बाजार वाहन, संपत्ति या बचत योजनाओं में निवेश पर विचार करेंगे। कुछ जरूरी खर्च टल सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के मध्य तालमेल बना रहेगा और आप खुश रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं, तो जल्द ही आपकी शादी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

मकर
आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। लेकिन किसी जरूरी काम की वजह से आपको प्लान टालना भी पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार- चढ़ाव हो सकता है। आपको किसी काम में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिल सकती है। अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट दें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

 कुंभ
आज भूमि व भवन संबंधी कार्यों में गति आएगी। जीवन साथी का आपके कार्य में सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। जोखिम न उठाएं। भाइयों से सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। आपका व्यय आपकी आय से अधिक होगा अनावश्यक व्यय को नियंत्रित करें अन्यथा आप वित्तीय संकट में हो सकते हैं। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने मौका मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए ऑफर मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

 मीन
आपकी लाइफ में कोई बड़ा बदलाव भी हो सकता है। परेशानियां कम हो सकती हैं। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। आपके पास समय भी ज्यादा रहेगा। ज्यादातर मामलों में सफल हो जाएंगे। घर-परिवार में आपके लिए बहुत काम हो सकता है। किसी नई बात, योजना या काम के लिए दिन सही है। कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम के मामलों मे सफलता मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।