दैनिक राशिफल

दैनिक पंचांग और दैनिक, राशिफल
Date :28 - 05 - 2022(शनिवार)
सूर्योदय :05.45 am
सूर्यास्त  :07.02 pm
सूर्य राशि :वृषभ
चन्द्रोदय :04.08 am
चंद्रास्त :05.21 pm
चन्द्र राशि :मेष

विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :बैशाख 28
पूर्णिमांत महीना :ज्येष्ठ 12
पक्ष :कृष्ण 13
तिथि :त्रयोदशी 1.09 pm तक, बाद में चतुर्दशी
नक्षत्र :अश्विनी 2.26 am तक, बाद में भरणी
योग :शोभन 10.22 pm तक, बाद में अतिगण्ड
करण :गर 12.25 am तक, बाद में वणिज 1.09 pm तक, बाद में विष्टि
राहु काल :9.30 - 11.30 AM
कुलिक काल :7.15 - 8.15 AM
यमगण्ड :1.15 - 3.15 PM
अभिजीत मुहूर्त :11:57 AM - 12:50 PM
दुर्मुहूर्त :07:31 AM - 08:24 AM

मेष
आय अच्छी रहेगी,लेकिन बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं को अपने निर्णयों को निर्धारित न करने दें, निष्पक्षता बनाएं रखे। व्यावसायिक एवं आर्थिक संदर्भ में यात्रा आपको नवीन अवसर प्रदान कर सकती है। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से कायाकल्प होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

वृषभ
आज दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आज आप कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल होंगे। आज आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी रचनात्मक काम से आपको फायदा होगा। आपका कुछ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आज घर में किसी शुभ प्रसंग का आयोजन भी हो सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपको धन लाभ होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

 मिथुन
आज आप भावुकता में गलत फैसले लेने से बचें। आज आपका अनुभवी लोगों की बातों पर ध्यान देने का अनुकूल समय है। पुराने कामों से फायदा मिलना शुरू होगा। आपके बच्चे आपको अपना आदर्श मानेंगे। पिता की सेहत में सुधार दिखेगा जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। आज आपकी लव लाइफ पॉजिटिव दिखाई दे रही है। विदेश यात्रा अथवा दूर देश से बेहतरीन समाचार या सुखद समाचार मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

कर्क
आज व्यवसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास संभव है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं तो आप निराश नहीं होंगे। वित्तीय क्षेत्र में अचानक लाभ हो सकता है। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव भी हो सकता है। आप एक पुराने दोस्त के साथ फिर से जुड़ेंगे और साथ में समय बिताने का आनंद लेंगे। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

सिंह
आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। आपको संभलकर बात करनी चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

कन्या
आज आप कोई नया काम में बारे में सोच सकते है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगा। जीवन में नए व्यक्तियों से मिलकर आप लोगों को अच्छा खासा खुशी मिल सकती है। हिम्मत रखनी पड़ेगी तभी आप अच्छा कार्य करने में सफल रह सकते हैं। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
तुला
आय के लिए बेहतर समय रहेगा। व्यापारिक या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। मीडिया, ग्लैमर, सलाहकारिता, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को अधिक सफलता मिलेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। परंतु सब कुछ पक्ष में होते हुए भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को इस समय अच्छी सफलता का योग बना हुआ है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

 वृश्चिक
आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। आपको कोई सोशल वर्क करने का मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। मंदिर में काली उड़द दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

धनु
आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। बैठे-जीवनसाथी से आपको अच्छी उपलब्धि हासिल होने वाली है। आपकी खुशियों में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। प्यार के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ के लिए प्रयासरत कार्यों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का मधुर सहयोग मिल सकता है। अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

मकर
परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति संबंधी मामला है तो वह आपके पक्ष में जाएगा। करियर में वांछित परिणाम आपको आत्मविश्वास की एक नई भावना से भर देंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा सार्थक होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वे शादी करने का फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आप संतुष्ट और खुश रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

 कुंभ
आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी होंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आज किसी काम में आपको कुछ लोगों से बड़ी आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला है, तो वो आज आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, तो उससे बात करने के लिये दिन शानदार है। आपकी इच्छा पूरी होगी। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

मीन
नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। कामकाज में दबाव बढ़ेंगे तो घर-परिवार की चिंताएं भी बढेंगी इसलिए काम से जुड़े दबाव को चुनौती की रूप में लेना होगा। सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। दूसरों से आपको बहुत ज्यादा मदद मिलने वाली है। आप लोगों को बहुत आरक्षित एवं सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ व्यक्ति आपके रास्ते में बाधा बनने का प्रयास कर सकते हैं। लोगों की ओर से आपको अच्छा आशीर्वाद मिल सकता है। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।