दैनिक राशिफल

दैनिक पंचांग  और दैनिक राशिफल
Date :26 - 03 - 2022
(शनिवार)

दोहा :


 
श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।। 
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।। 
 
चौपाई :
 
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।
रामदूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।
 
महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।
 
कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुंडल कुंचित केसा।।
 
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।
कांधे मूंज जनेऊ साजै।
 
संकर सुवन केसरीनंदन।
तेज प्रताप महा जग बन्दन।।
 
विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया।।
 
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा।।
 
भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज संवारे।।
 
लाय सजीवन लखन जियाये।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।
 
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।
 सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।
 
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा।।
 
जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।
 
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।
 
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
लंकेस्वर भए सब जग जाना।।
 
जुग सहस्र जोजन पर भानू।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।
 
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
 
राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
 
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना।।
 
आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।
 
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।
 
नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
 
संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
 
सब पर राम तपस्वी राजा।
तिन के काज सकल तुम साजा।
 
और मनोरथ जो कोई लावै।
सोइ अमित जीवन फल पावै।।
 
चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।
 
साधु-संत के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे।।
 
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।
 
राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।
 
तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
 अन्तकाल रघुबर पुर जाई।
जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
 
और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
 
संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
 
जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
 
जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बंदि महा सुख होई।।
 
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
 
तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।। 
 
दोहा :
 
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।
सूर्योदय :06.28 am
सूर्यास्त  :06.36 pm
सूर्य राशि :मीन
चन्द्रोदय :02.03 am
चंद्रास्त :12.50 pm
चन्द्र राशि :धनु 8.28 pm तक, बाद में मकर
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :फाल्गुन 24
पूर्णिमांत महीना :चैत्र 8
पक्ष :कृष्ण 9
तिथि :नवमी 8.01 pm तक, बाद में दशमी
नक्षत्र :पूर्वाषाढ़ा 2.47 pm तक, बाद में उत्तराषाढ़ा
योग :परिघ 10.58 pm तक, बाद में शिव
करण :तैतिल 9.02 am तक, बाद में गर 8.01 pm तक, बाद में वणिज
राहु काल :9.30 - 11.30 AM
कुलिक काल :7.15 - 8.15 AM
यमगण्ड :1.15 - 3.15 PM
अभिजीत मुहूर्त :12:08 PM - 12:56 PM
दुर्मुहूर्त :08:05 AM - 08:54 AM
मेष 
आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

वृषभ 
आपके बिजनेस में खूब सफलता मिलेगी। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपकी बड़ी डील साइन हो सकती है। जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही घर में परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताऐंगे। शाम को स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित है आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हो सकता है कि प्रस्ताव स्वीकार भी कर लें। साथ ही पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। लवमेट के साथ किसी लॉग ड्राईव पर जा सकते है। जिससे आपके रिश्तों में नजदिकीयां बढ़ेंगी। सूर्य को जल अर्पित करने से आपके धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

मिथुन 
आज सफलता आपका बेताबी से इंतजार कर रही है। आप हर एक भावना के बारे में बहुत जल्दी गंभीर हो जाते हैं ,ऐसा करते रहना अब संभव नही होगा। आपको अब जरा धीमे चलना होगा। समय बेहद पक्षधर है। कार्यक्षेत्र में अपनी कमियों में सुधार कर लेंगे। आप अपनी सफलता का आनंद लेंगे। आप आकर्षक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। रहस्यमयी बातों में आज आपकी रुचि रहेगी तथा गूढ़ विद्याओं की ओर अधिक आकर्षण रहेगा। काम करना चाहेंगे तो परिस्थितियां आपके साथ हो सकती हैं। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

कर्क
अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। आज का दिन थोड़ी दिक़्क़त ला सकता है; लेकिन आप धीरज और शान्त मन से हर मुश्किल पर जीत हासिल कर सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

 सिंह
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

कन्या
पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। प्रेमी-युगल को भी सतर्क रहना चाहिए। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की गणेश जी सलाह देते हैं। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आपको ये समझना जरुरी है की अगर आप अपने संबंध में स्थिर है , तभी आप एक बेहतर कल के लिए अपनी ऊर्जा को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर पायेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का रंग

तुला
आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। वे आर्थिक लाभ जो आज मिलने वाला था टल सकता है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति ठीक है पर आपकी योजनाएं बहुत बड़ी है जिसके चलते परिस्थितियों के आंकलन में आपसे गलती भी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : मोर नीला

वृश्चिक
आज किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फीडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाऐंगे। अगर आज नये काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी वाले लोगों को आज का दिन बढ़िया है। अचानक से कहीं धनलाभ हो सकता है। रास्ते में आज किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। जिस लेकर आप घर पर जा सकते हैं। विवाहित लोग आज जीवनसाथी से बहस करने से बचें। आज मीठी भाषा का प्रयोग करें। लवमेट आज किसी ट्रिप का प्लान बना सकते है। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाने से धनलाभ होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

धनु
आज आमदनी में वृद्धि हो सकती है। शत्रुओं पर आपका भय बना रह सकता है। इसके अलावा आप अपना पुराना उधार भी चुका सकते हैं। आज का दिन एक नए व्यापार उद्यम को लगाने का समय है। काफी समय से बात आपके मन में थी परन्तु उसे उपयोगिता में नहीं ला पा रहे थे लेकिन आज का दिन इसको पूरा करने का दिन है। धन का लाभ होगा। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

मकर
बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हाँ, यह प्यार का ही ख़ुमार है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

कुंभ
आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज जिस भी काम को आप करना चाहेंगे वो निश्चित ही पूरा होगा। आज आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। आज आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। इस राशि वाले लोगों को आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आज आपका पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान केन्द्रित रहेगा, अगर आप किसी फार्म को भरने की सोच रहे है तो तुरंत भर दें। शंकर जी को जल अर्पित करने से आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

मीन
आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग


Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।