दैनिक राशिफल

दैनिक पंचांग  और  दैनिक राशिफल
Date :01 - 03 - 2022
(मंगलवार)  महाशिवरात्रि

भारत में महाशिवरात्रि का त्यौहार हिन्दुओं के लिए एक प्रमुख त्योहार है। यह भगवान शिव का एक प्रमुख पर्व या उत्सव है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन शिव-रात्रि का यह पर्व बहुत ही धूम-धाम से पूरे भारत देश में मनाया जाता है। इतिहास के शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि जब सृष्टि का प्रारंभ होने वाला था तो इसी दिन मध्य-रात्रि भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतार हुआ था।


महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है?


एक बार ऐसा हुआ था कि शिव रात्रि के दिन प्रदोष के वक्त भगवान शिव तांडव कर रहे थे और तांडव करते हुए ही उन्होंने ब्रह्मांड को अपनी तीसरे नेत्र की ज्वाला से विश्व को समाप्त कर देते। इसलिए इसी दिन को महा शिवरात्रि अथवा कालरात्रि के रूप से मनाया जाता है। कई जगह पर तो यह चर्चा भी होती है कि इसी दिन भगवान शिव का विवाह भी हुआ था। तीनों भुवनों की अपार सुन्दरी और शीलवती गैरों को अर्धांगिनी बनाने वाले भगवान शिवजी प्रेतों व पिशाचों के बीच घिरे रहते हैं।


भगवान शिव का जो रूप है वो सबसे अलग है। शरीर पर श्मशान की भस्म है, उनके गले में सर्पों की माला, कंठ में विष, जटाओ में पावन-गंगा और माथे में प्रलयंकर ज्वाला है। शिवजी बैल को अपना वाहन के रूप में प्रयोग करते है। शिव अमंगल रूप होने पर भी भक्तों का मंगल करते है और धन-सम्पत्ति प्रदान करते है। पूरे साल में 12 शिव त्यौहार होते है जिसमें से एक महाशिवरात्रि को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है।


महाशिवरात्रि पूजा विधि

शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव का अभिषेक कई तरीके से किया जाता है।

  • जलाभिषेक: जो की जल (पानी) से किया जाता है।
  • दूध: दूसरा दूध से किया जाया है।


सुबह-सुबह भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की बहुत लम्बी लाइन जमा हो जाती है। वे सभी शिवलिंग की पूजा करने के लिए आते है और भगवान से अपने और अपने चाहने वालो के लिए प्रार्थना करते हैं। सभी भक्त सूर्योदय के वक्त पवित्र स्थानों पर स्नान करने के लिए जाते है जैसे की गंगा या फिर खजुराहो के शिव सागर में या फिर किसी अन्य पवित्र जल स्रोत में।


शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि पूजा में 6 वस्तुओं को जरूर शामिल करना चाहिए जिसके बारे में आप आगे पड़ोगे।


  1. शिव लिंग का जल (पानी), शहद और दूध के साथ अभिषेक. बेर या बेर के पत्ते जो आत्मा की शुद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  2. स्नान के बाद शिवलिंग को सिंदूर का पेस्ट लगाया जाता है। यह पुण्य का प्रतिनिधित्व करता है।
  3. फल, यह दीर्घायु और इच्छाओं की संतुष्टि को दर्शाते हैं।
  4. धन, जलती धूप, उपज (अनाज)
  5. दीपक, यह ज्ञान की प्राप्ति के लिए बहुत ही अनुकूल है।
  6. सांसारिक सुखों के लिए पान के पत्ते बहुत जरूरी है यह संतोष अंकन करते हैं।

बारह ज्योतिर्लिंग’ जिसका अर्थ है (प्रकाश के लिंग) यह पूजा के लिए शिव भगवान के पवित्र धार्मिक स्थल और केन्द्रों में से है। यह स्वयंभू के रूप में जाने जाते हैं, जिसका अनमोल अर्थ हैं “स्वयं उत्पन्न”। 12 जगह पर 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित है जिसके नाम नीचे लिखे है।
  1. सोमनाथ: यह शिवलिंग आपको गुजरात के काठियावाड़ स्थान पर मिलेगा.
  2. श्री शैल मल्लिकार्जुन: यह शिवलिंग आपको मद्रास में कृष्ण नदी के किनारे वाले पर्वत पर स्थापित मिलेगा जिसका नाम श्री शैल मल्लिकार्जुन शिवलिंग है.
  3. महाकाल उज्जैन में अवंति नगर स्थापित आपको महाकालेश्वर नाम का शिवलिंग मिलेगा। यहां पर शिव भगवान ने दैत्यों का नाश किया था.
  4. ओंकारेश्वर: यह मध्यप्रदेश के एक धार्मिक स्थान ओंकारेश्वर में नर्मदा के तट पर पर्वतराज विंध्य की कठीन तपस्या से प्रसंग होकर वरदाने देने हुए शिवजी इस स्थान पर प्रकट हुए थे। उसी समय से इस स्थान पर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थापित हो गया था.
  5. नागेश्वर: यह ज्योतिर्लिंग आपको गुजरात के द्वारका धाम के निकट मिलेगा.
  6. बैजनाथ ज्योतिर्लिंग: जो कि बिहार के बैद्यनाथ धाम में स्थापित है.
  7. भीमाशंकर: यह ज्योतिर्लिंग आपको महाराष्ट्र में भीमा नदी के किनारे स्थापित मिलेगा.
  8. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग नासिक (महाराष्ट्र) से 25 किलोमीटर दूर त्र्यम्बकेश्वर में स्थापित है.
  9. घुमेश्वर: घुमेश्वर ज्योतिर्लिंग आपको महाराष्ट्र स्टेट के औरंगाबाद जिले में एलोरा गुफा के समीप वेसल गांव में मिलेगा.
  10. केदारनाथ ज्योतिर्लिंग हिमालय का दुर्गम ज्योतिर्लिंग है जो कि हरिद्वार से 150 मिल दूरी पर ही स्थित है.
  11. विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग जो काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हैं.
  12. रामेश्वरम: यह ज्योतिर्लिंग श्री राम द्वारा स्थापित है जो आपको मद्रास में समुद्र तट के निकट मिलेगा.
 
 आज का पंचांग 
सूर्योदय: 06:52am
सूर्यास्त  :06.26 pm
सूर्य राशि :कुंभ
चन्द्रोदय :05.56 am
चंद्रास्त :05.11 pm
चन्द्र राशि :मकर 4.31 pm तक, बाद में कुंभ
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2078
अमांत महीना :माघ 28
पूर्णिमांत महीना :फाल्गुन 13
पक्ष :कृष्ण 14
तिथि :चतुर्दशी 1.00 am तक, 
बाद में अमावस्या   महाशिवरात्रि
नक्षत्र :श्रवण 5.19 am तक, बाद में धनिष्ठा
योग :परिघ 11.17 am तक, बाद में शिव
करण :वणिज 3.16 am तक, बाद में विष्टि 2.06 pm तक, बाद में शकुनि
राहु काल :3.30 - 4.30 PM
कुलिक काल :12.30 - 1.30 PM
यमगण्ड :10.00 - 11.00 AM
अभिजीत मुहूर्त :12:16 PM - 01:02 PM
दुर्मुहूर्त :09:11 AM - 09:57 AM, 11:24 PM - 12:13 AM
मेष 
आज आपका दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। ये सकारात्मकता आपके काम में भी साफ़-साफ दिखाई देगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें। करियर में तरक्की की संभावनाएं बनेंगी, मेहनत करते रहें। आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। छात्रों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। छोटी कन्याओं को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
वृषभ
आज व्यवसाय में हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकुल परिस्थितियां बनेंगी। मान -सम्मान में वृद्धि होगी। आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उदास रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। झटपट पैसा कमाने की बजाय टिकाऊ लाभ के लिए सोचें। सकारात्मक सोचें, नतीजा अच्छा होगा। आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
 मिथुन 
आपके लिए आज का दिन धन के मामले में काफी बढ़िया रहेगा। आप को अच्छा धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। ससुराल से भी कोई शुभ सूचना मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे अपने प्रेम का इजहार करेगा। आपको इससे खुशी मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
 कर्क
आज का दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा। आप ऑफिस में सारे कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। किसी अनजान से अनबन हो सकती है, जितना हो सके एवॉएड करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। शारीरिक रूप से अस्वस्थ्य महसूस करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिये ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें। सफेद तिल बहते जल में प्रवाहित करें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

 सिंह
आज आप लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। थकान रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। बाधा दूर होकर लाभ होगा। उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। आपके साथ के कुछ शरारती लोग आपके काम में दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा। धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : लैवेंडर रंग
कन्या
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा और बाॅस से आपके संबंध सुधरेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और आपको इनकम का फायदा मिलेगा। प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
 तुला
आज का दिन बढ़िया रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा, साथ में लॉंग ड्राइव पर जा सकते हैं। इस राशि की महिलायें आज सफर के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें, वरना जल्दबाजी में कहीं गुम हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। आज आपके सारे अधूरे काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा। लवमेट पार्टनर को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला
 वृश्चिक
आज एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं। परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
धनु
आज का दिन बाद बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रेम जीवन में आपके प्रिय से आपके संबंध बहुत ही बढ़िया बनेंगे और आपको प्रेम की वृद्धि होने से हर्ष होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा और संतान के लिए आपको चिंता होगी। भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन परिवार के दबाव में आपको कुछ निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा और परिवार का माहौल भी अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य बढ़िया होगा। बीमारी से निजात मिलेगी। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
 मकर
आज का दिन उतार-चढाव से भरा रहेगा। आज आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दोस्त की सहायता से जॉब लग सकती है। आप काफी राहत फील करेंगे। लवमेट से अपनी सारी परेशानियां दिल खोलकर शेयर करें, समाधान जरूर निकलेगा। ऑफिस में किसी के पीठ पीछे बातें ना करें, लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित है, उनके लिए कोई सुयोग्य रिश्ता आ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। सुबह उठकर मेडिटेशन करें, मानसिक शांति मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
कुंभ
आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं लेकिन ऐसा आपको छुपकर करना होगा। लम्बी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। क्रोध पर संयम रखिएगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। सुविधा के अभाव में कार्ययोजना अटक सकती हैं। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

 मीन
आप आज के दिन के लिए कुछ खास प्लान बनाकर रखेंगे जिससे आपकी आपकी इनकम में इजाफा होगा और आपको अपने लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। ससुराल के लोगों में मिल बैठेंगे। प्रेम जीवन में निराशा हो सकती है लेकिन दांपत्य जीवन में जीवन साथी अपने मन की बातें खुलकर आपसे करेगा जिसकी वजह से आपको उन्हें बेहतर तरीके से समझने में आसानी होगी। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लोग दुर्भावनावश नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग :  हल्का नीला

प्रचार के लिए संपर्क करें

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।