दैनिक राशिफल

दैनिक पंचांग
 वलसाड गुजरात भारत
Date :31 - 01 - 2022(सोमवार)

मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
 तथा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से भक्तों को किसी भी प्रकार का भय नहीं होता है ।
तथा वह हर मुश्किल से मुक्त होते हैं। 
शिव जी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

सूर्योदय :07.11 आम
सूर्यास्त  :06.09 pm
सूर्य राशि :मकर
चन्द्रोदय :06.22 आम
चंद्रास्त :05.17 pm
चन्द्र राशि :मकर
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2078
अमांत महीना :पौष 29
पूर्णिमांत महीना :माघ 14
पक्ष :कृष्ण 14
तिथि :चतुर्दशी 2.18 pm तक, बाद में अमावस्या

चतुर्दशी तिथि का ज्योतिष महत्त्व

किसी भी पक्ष की चतुर्दशी में शुभ कार्य करना वर्जित हैं क्योंकि इसे क्रूरा कहा जाता है। इसके अलावा चतुर्दशी तिथि रिक्ता तिथियों की श्रेणी में आती है। वहीं दोनों पक्षों की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस तिथि पर रात्रि में शिव मंत्र या जागरण करना उत्तम रहता है। 

चतुर्दशी तिथि (Chaturdashi tithi) में जन्मे जातक मन से कोमल और बाहर से कठोर दिखाई देते हैं। इन लोगों को क्रोध बहुत आता है। ये जातक साहसी और कठोर कार्य करने में प्रवीण होते हैं। इन लोगों को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है तब कहीं सफलता हाथ लगती है। ये लोग अपने ही बनाए गए नियमों पर चलना पसंद करते हैं। इस तिथि में जन्मा जातक साधु-संतों का आदर करता है और धार्मिक कार्यों में विश्वास रखता है। ये लोग अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं और अपनी काबिलियत के दम पर काम निकलवा भी लेते हैं। 


अमावस्या तिथि का ज्योतिष महत्त्व


अमावस्या तिथि के स्वामी पितर माने गए हैं। इस तिथि पर चंद्रमा की 16वीं कला जल में प्रविष्ट हो जाती है। इस दिन चंद्रमा आकाश में नहीं दिखाई देता है और इस तिथि पर वह औषधियों में  रहते हैं। अमावस्या तिथि के दिन कृष्ण पक्ष समाप्त होता है। इस तिथि के दिन सूर्य और चन्द्रमा दोनों समान अंशों पर होते है।


नक्षत्र :पूर्वाषाढ़ा 12.22 am तक, बाद में उत्तराषाढ़ा 9.57 pm तक, बाद में श्रवण
योग :वज्र 10.26 am तक, बाद में सिद्धि
करण :विष्टि 3.53 am तक, बाद में शकुनि 2.18 pm तक, बाद में चतुष्पद
राहु काल :8.30 - 09.30 AM
कुलिक काल :1.30 - 3.30 PM
यमगण्ड :11.30 - 12.30 PM
अभिजीत मुहूर्त :12:18 PM - 01:02 PM
दुर्मुहूर्त :01:02 PM - 01:46 PM, 03:13 PM - 03:57 PM

मेष 
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ बितेगा। बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं। आज अचानक से आपके करीबी रिश्तेदार घर पर आएंगे। जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आज बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है। प्राईवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होने का चांस बन रहा है। लवमेट वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रात को डिनर करने बाहर जाएंगे। पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
वृषभ 
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से वृषभ राशि के जातकों का मन चिंतित होगा। किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन में उत्साह का संचार होगा। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत से सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास रखें। धन लाभ होगा। आपके जरूरी काम जो हमेशा एक ही ढंग से होते आए हैं, उनमें कुछ नया होने के भी योग है। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। नए समीकरण से कार्य क्षमता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

मिथुन 
आप यदि होटल या सेवा के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन आपके भविष्य के लिये शुभ है। भले ही ये अवसर आपको अभी लाभदायक ना लगे, लेकिन लंबे समय में इससे लाभ मिल सकता है। आगे चलकर आपको महसूस होगा कि आपका लिया गया कदम सही था। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी ये सफलता बहुतों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगी। इसलिए आर्थिक प्रबंधन के लिए जो तरीके आपने अपनाये हैं उन्हें दूसरों से भी बांटिये ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण 
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
कर्क 
आज का दिन सामान्य रहेगा। साथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा मायूसी भरा होगा। हरी उर्द की दाल को जरूरत मंदो को दान करने पर आपकी परेशानियां दूर हो जाएगी और आप खुद को तनावरहित महसूस करेंगे। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

सिंह 
आज समाज में अच्छी इमेज बनेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कोई मांगलिक काम भी पूरा होगा। बिजनेस में फायदा होगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। पार्टनर से भी सहयोग मिलेगा। आप सही दिशा में सही फैसले लेंगे। प्रभु की भक्ति में आपका मन लग सकता है, आपको उनकी भक्ति में आराम का एहसास होगा। कड़ी मेहनत आपको सफलता के रास्ते पर लेकर जायेगी। आपके जीवन से जो थोड़ी बहुत समस्या है वो जल्द ही समाप्त हो जायेगी बस आप अपना धैर्य बनाये रखें। आपसे जुड़े लोग जो आपके लिए कुछ बेहतर कर रहे हैं तो उनकी तारीफ जरुर करें, इसका लाभ आपको भी प्राप्त होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कन्या 
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। अगर आपको कोई परेशानी है तो उसे दुनिया से छिपाने की कोई जरूरत नहीं है । अगर आप विद्यार्थी हैं और आपको अपनी पढ़ाई को लेकर कोई दिक्कत है तो अपने टीचर से बात करें । अगर आप नौकरी करते हैं तो अपनी समस्याओं के बारे में आपको अपने उच्चाधिकारियों से बात करनी चाहिए। आज उलझे हुए मुद्दों पर बात करने से आपकी समस्या जरूर हल हो जाएगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
तुला
आज का दिन खुशियों भरा हो सकता है। कई तरह की जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती है। अपनी व्यावहारिकता से आपको सफलता मिलने के योग हैं। मन में किसी तरह की उत्सुकता भी हो सकती है। आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा हो सकता है। सोचे हुए काम भी पूरे होने के चांस हैं। बिजनेस और नौकरी के सोचे हुए कुछ काम पूरे होने से खुशी मिल सकती है। वाहन खरीदने का भी मूड बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती हैं। संतान की उन्नति से खुशी बढ़ेगी। शिव जी को जल अर्पित करें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अपने प्रिय की खामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीजें वाकई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज़्यादा पसंद नहीं करते तो अच्छा रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

धनु 
अगर आप एक कलाकार या हस्तशिल्पी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आप पाएंगे कि आपकी कलात्मकता अपनी चरम सीमा पर है, इसलिए आज आप बहुत बढ़िया विचारों को जन्म देंगे। अगर आप किसी संस्थान में काम करते हैं तो आपके उच्चाधिकारी किसी प्रोजेक्ट के लिए आपकी सराहना करेंगे। इसके लिए आपको बोनस या फिर प्रमोशन भी मिल सकता है। इस वक्त आपके लिए बाजार में पूंजी निवेश करना बहुत लाभदायक है। फिर भी आप बहुत ही बुद्धिमत्तापूर्ण एवं शोधपूर्ण तरीके से इस अवसर को ग्रहण करें। पहले आप अपने पूरे पूंजी निवेश के प्रारूप के बारे में सोचें। कम लाभ एवं लम्बी अवधि के लिए किये गये निवेश व्यवसाय के लिए अच्छे आधार तैयार कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

मकर 
आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आज आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आज आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। कई तरह की उलझनों और कामकाज में आप फंस सकते हैं। सभी के साथ प्यार से पेश आये। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी इंटरव्यू में जाना है तो आप जरूर जायें। आपकी बौद्धिक क्षमता आज आपको सफलता जरूर दिलाएगी। आज आप लोगों का स्वास्थ्य सही रहेगा। आज पान के पत्ते पर पूजा की सुपारी रख कर मंदिर में चढ़ाने से मानसिक सुख प्राप्त होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

कुंभ 
नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा-सा परंतु आनंददायी प्रवास होगा। उदास और अवसादग्रस्त न हों। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। किसी भारी नुकसान के चलते वैवाहिक जीवन कुछ बाधित हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

मीन 
यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। चाहे कितना भी दबाव क्यों न हो, आप अपना काम सही समय पर पूरा कर लेंगे।अगर आपकी अपने कार्य के प्रति सकारात्मक सोच है तो आपको इसके बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। यहां तक कि अगर आप चाहें कि वर्तमान आर्थिक स्थिति बढ़े या मजबूत हो तो आप में इतनी क्षमता है कि समय के साथ आप अपना इच्छित फल प्राप्त कर सकते हैं। आज आप कुछ सृजनात्मक तरीके से भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं। आप अपने सभी अवसरों को संभालने की कोशिश करें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा नारंगी



Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।