दैनिक राशिफल

🚩श्री गणेशाय नम:🚩 
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 31 - Dec - 2021
☀ Valsad, India
☀ पंचांग    
🔅 तिथि  द्वादशी  10:42:03
🔅 नक्षत्र  अनुराधा  22:04:40
🔅 करण :
           तैतिल  10:42:03
           गर  21:02:54
🔅 पक्ष  कृष्ण  
🔅 योग  शूल  17:58:35
🔅 वार  शुक्रवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय  07:14:03  
🔅 चन्द्रोदय  29:30:59  
🔅 चन्द्र राशि  वृश्चिक  
🔅 सूर्यास्त  18:08:07  
🔅 चन्द्रास्त  15:41:59  
🔅 ऋतु  शिशिर  
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत  1943  प्लव
🔅 कलि सम्वत  5123  
🔅 दिन काल  10:54:04  
🔅 विक्रम सम्वत  2078  
🔅 मास अमांत  मार्गशीर्ष  
🔅 मास पूर्णिमांत  पौष  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित  12:19:17 - 13:02:53
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त : 
                    09:24:51 - 10:08:28
                    13:02:53 - 13:46:29
🔅 कंटक  13:46:29 - 14:30:06
🔅 यमघण्ट  16:40:55 - 17:24:31
🔅 राहु काल  11:19:19 - 12:41:05
🔅 कुलिक  09:24:51 - 10:08:28
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  15:13:42 - 15:57:18
🔅 यमगण्ड  15:24:36 - 16:46:22
🔅 गुलिक काल  08:35:48 - 09:57:34
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल  पश्चिम  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

मेष
नया ऑफिस या दुकान खरीदने का मन बन सकता है। कारोबार के लिए यात्रा होगी। प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग हो सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लें तो ही अच्छा है। बिजनेस या नौकरी के किसी काम सेयात्रा हो सकती है। कामकाज में सुधार होगा। जीवनसाथी या लवर आपको कोई गिफ्ट दे सकता है। आपके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। आप किसी भी मामले में भावुक न हों। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

वृषभ
वृषभ राशि को संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आप अपने भाग्य के बलबूते पर अपार सफलता हासिल करेंगे, इन राशि वाले व्यक्तियों को अप्रत्याशित रूप से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मोबाइल और टीवी का अत्यधिक उपयोग ध्यान विचलित कर सकता है। आप अधिक तनाव ना लें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद और हल्के व्यायाम करें। परिवार में किसी के आ जाने से खुशियां बिखरने की उम्मीद है। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
 मिथुन
किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

कर्क
आज रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। मन में आती कुछ बातें आपको दुखी कर सकती हैं। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। आप अति उत्साह और जल्दबाजी में कोई काम बिगाड़ भी सकते हैं। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भोजन के मामले मेंआप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। आप किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल हो सकते हैं। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

 सिंह
आज आपको कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने और लोगों से संपर्क बनाने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी में अमीर बनाने वाली योजना वाकई किसी के लिए काम कर सकती है। काम के संबंध में दूर-दराज के क्षेत्रों में पलायन करने की स्थिति होगी। अपने परिवार के लिए वक्त निकालने के कारण आप सबकी सराहना का हकदार हो सकते हैं। नए नए प्रेमी रोमांटक सैर पर जाने की योजना बना सकते है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

कन्या
अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें। आप अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आप जीवनसाथी के साथ झगड़े के चलते भावनात्मक तौर पर महसूस कर सकते हैं कि आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी में खटास आ गई है। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग


 तुला
बिजनेस में फायदे के योग हैं। कार्यस्थल पर वातावरण भी आपके फेवर में हो सकता है। ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन दिन भी अच्छा रहेगा। आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, खुद भी उतने ही फायदे में हो सकते हैं। नई योजनाएं आज बन सकती हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लवर की किसी बात से आप दुखी हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


वृश्चिक
आपकी अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी एवं व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए अच्छी सलाह मिलेगी व परीक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में एक नई सोच का जन्म हो सकता है। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

धनु
जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें, क्योंकि यह आपके लिए इस वक़्त बहुत ज़रूरी है। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

 मकर
आज आपका कारोबार बढ़ सकता है। जूनियर भी आपकी मदद करेंगे। कोई टेंशन भी आज खत्म हो सकती है। समझदारी से काम लें। मकान की समस्या सुलझ जाएगी। बिजनेस में कोई फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग बन रहे हैं। पैसों की स्थिति में सुधार के लिए आप पूरीकोशिश करेंगे। कोई पार्टटाइम काम भी शुरू कर सकते हैं। व्यस्तता के कारण थकान हो सकती है। पूरा आराम भी जरूर करें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

 कुंभ
आज आपको प्रेम संबंध में कठिनाई हो सकती है या किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। एकाग्रता में कमी आएगी। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र या दिशा में परिवर्तन करना चाहते हैं तो भविष्य में इसके लाभ जरूर नजर आऐंगे। दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग


मीन
सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे। सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।