दैनिक राशिफल

दैनिक पंचांग और दैनिक राशिफल 
दिनांक :30 - 09 - 2022(शुक्रवार)
सूर्योदय :06.21 am
सूर्यास्त  :06.11 pm
सूर्य राशि :कन्या
चन्द्रोदय :10.22 am
चंद्रास्त :09.24 pm
चन्द्र राशि :वृश्चिक
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :आश्विन 5
पूर्णिमांत महीना :आश्विन 20
पक्ष :शुक्ल 5
तिथि :पंचमी 10.35 pm तक, बाद में षष्ठी
नवरात्रि के पर्व में मां दुर्गा के 9 अलग अलग स्वरूपों की पूजा होती है. मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप में स्कंदमाता की पूजा करते हैं. स्कंदमाता को मां दुर्गा का मातृत्व परिभाषित करने वाला स्वरूप माना जाता है. स्कंदमाता के चार भुजाएं हैं जिनमें दांयी तरफ की ऊपरी भुजा में भगवान स्कंद गोद में लिए हैं और नीचे की भुजा में कमल पुष्प थामे हैं जबकि बांयी तरफ की ऊपरी भुजा वरमुद्रा में और नीचे की भुजा में कमल है. स्कंदमाता का वाहन शेर है।
स्कंदमाता की कथा
पौराणिक मान्यता के अनुसार तारकासुर नाम के एक राक्षस ने भगवान ब्रह्मा जी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की. उसकी कठोर से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने उसे दर्शन दिए. तारकासुर ने ब्रह्मा जी से अमरता का वरदान मांगा. इस पर ब्रह्मा जी ने तारकासुर को समझाया कि जिसने जन्म लिया है उसको मरना ही पड़ेगा. इस पर तारकासुर ने शिवजी के पुत्र के हाथों मृत्यु का वरदान मांगा, क्योंकि वह सोचता था कि शिवजी का कभी विवाह नहीं होगा और विवाह नहीं से पुत्र भी नहीं होगा. ऐसे में उसकी मृत्यु भी नहीं होगी।

स्कंदमाता का मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।
नक्षत्र :
विशाखा 5.13 am तक, 
बाद में अनुराधा
योग :प्रीति 10.32 pm तक, बाद में आयुष्मान
करण :विष्टि 12.09 am तक, बाद में बव 11.24 am तक, बाद में बालव 10.35 pm तक, बाद में कौलव
राहु काल :11.15 - 12.15 PM
कुलिक काल :8.30 - 10.30 AM
यमगण्ड :3.30 - 4.30 PM
अभिजीत मुहूर्त :11:53 AM - 12:40 PM
दुर्मुहूर्त :08:43 AM - 09:31 AM, 12:40 PM - 01:27 PM


 मेष
आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह हैं। धन-संपत्ति के मामलों में फैसले लेते समय ध्यान रखने की जरूरत है। मार्केटिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। पूरे दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा। श्वांस रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। आप समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करने में कामयाबी हासिल करेंगे। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : नीला रंग


वृषभ
आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। पैसे कमाने की नयी योजनाएं बनाएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें जॉब ऑफर मिल सकता हैं। लवमेट के लिए दिन काफी बढ़िया रहेगा। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

 मिथुन
आज आप आपके लिए दिन अनुकूल है। हालांकि, कुछ बातों को लेकर आप संशय में रहेंगे। आज आपको शारीरिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है लेकिन फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आंख में कोई तकलीफ होने की संभावना है। अपने करियर को लेकर गंभीरता से विचार करें और अपने लक्ष्य निर्धारित करें। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कर्क
आज व्यापार में धन निवेश करें तो उन्हें लाभ प्राप्त होगा। जिससे आर्थिक पक्ष पहले से काफी अच्छा रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आज बेवजह किसी बातों में दखल न दें। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलने का योग बन रहा हैं और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

 सिंह
आज का ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा। आज आप अपने रोजमर्रा के रूटिन से अलग कार्यों में व्यस्त होंगे। दोस्तों और परिवारजनों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। अगर आप ख़ुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके क़दम चूमेगी। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

कन्या
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। अपने साथी के साथ समय बितायेंगे। साहित्य और तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। छात्रों को आज किसी नयें प्रोजेकट पर काम करने का मोका मिलेगा। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

तुला
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। लव लाइफ में समय की कमी आज आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अगर आप अपनी जुबान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आप यदि नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति की संभावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

वृश्चिक
आज का दिन धन की वर्षा करने वाला है। साथ ही नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। आज आपके घर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता हैं, जिससे ख़र्च में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज एक दूसरे को खुश रखने के लिए गिफ्ट का आदान-प्रदान कर सकते हैं। जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं उन्हें किसी पुरानी प्रापर्टी की बिक्री से धनलाभ होगा। मेडिटेशन करने से आपके अंदर नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

धनु
धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पत्रकारिता और फ़िल्म से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। स्थानान्तरण के भी योग दिखाई दे रहे हैं परन्तु परेशान न हों यह आपके लिए अच्छे परिणाम लायेगा। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

मकर
छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे। इस राशि के जो लोग मीडिया से जुड़े हुए हैं आज उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। आज जीवनसाथी से छोटी सी बात पर बहस हो सकती है, अपने गुससे पर काबू रखें। बेहतर होगा आज घर के बहार भी वाद-विवाद से दूर रहें। आज अपना काम किसी और पर ना लादें। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

कुंभ
परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। आज धन का व्यय हो सकता है। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जो व्यक्ति आपके पास उधार लेने आए, उसे नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। शेयर बाजार में निवेश करने से आपको बहुत बड़ा धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

मीन
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। इस राशि के जो लोग लोहे का कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा। जो छात्र फाइन आर्ट्स से जुड़ें उन्हें आज वाहवाही मिलेगी। लवमेटस को थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है, वरना छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है वाणी पर भी सयंम बनायें रखना चाहिए। अगर आप किसी जगह निवेश करना चाह रहे हैं तो अच्छी तरह सोच-विचार कर करें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

Comments

Popular posts from this blog

India Pak War: भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट, F16 के बाद JF17 को आकाश मिसाइल से किया ढेर

शाला प्रवेशोत्सव 2025

पाकिस्तान जिम्मेदार, सेना को सख्त कदम उठाने का आदेश- सीजफायर तोड़ने पर बोले विदेश सचिव