दैनिक राशिफल

jदैनिक पंचांग  और दैनिक राशिफल
Date :27 - 04 - 2022(बुधवार)
सूर्योदय :06.00 am
सूर्यास्त  :06.48 pm
सूर्य राशि :मेष
चन्द्रोदय :03.53 am
चंद्रास्त :03.51 pm
चन्द्र राशि :कुंभ 11.00 am तक, बाद में मीन
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :चैत्र 26
पूर्णिमांत महीना :बैशाख 11
पक्ष :कृष्ण 12
तिथि :एकादशी 12.48 am तक, बाद में द्वादशी
नक्षत्र :पूर्वभाद्रपदा 5.05 pm तक, बाद में उत्तरभाद्रपदा
योग :इन्द्र 5.36 pm तक, बाद में वैधृति
करण :बालव 12.48 am तक, बाद में कौलव 12.32 pm तक, बाद में तैतिल
राहु काल :12.30 - 1.30 PM
कुलिक काल :11.15 - 12.15 PM
यमगण्ड :8.30 - 9.30 AM
अभिजीत मुहूर्त :-
दुर्मुहूर्त :11:58 AM - 12:50 PM

मेष
रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृषभ
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आज माता-पिता के साथ मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है। अगर आप किसी समारोह में जा रहें है तो लाइट जाने पर आपको तैयार होने में थोड़ा लेट हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो पपीता खाकर जाए। गायत्री मंत्र का जाप करने से आपका मन शांत रहेगा। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

मिथुन
परिवार के लिए आज का दिन शुभ है। आत्म विश्वास में वृद्घि होगी। अत्यधिक उत्साहित रहेगे। साहसी कार्य करने से बचें। मान सम्मान में वृद्घि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। जो चीज कल तक समझ से दूर थी, आज वह सरल नजर आने लगेगी। महत्वपूर्ण कार्यों पर नजर बनाए रखें। मानसिक दृढ़ता में वृद्धि होगी। आपकी खुशमिजाजी से सब खुश रहेंगे। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

कर्क
आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
 
 सिंह
आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आज आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएगी। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। काले तिल को बहते जल में प्रवाहित करने से आपके सारे काम आसानी से होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

कन्या
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। जल्दबाजी से निर्णय न लें। व्यापार व कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। खुद पर भरोसा रखें। आज आप किसी अनुभवी से सलाह भी ले सकते हैं। कुछ दायित्वों को पूरा करने के लिए आपको कुछ समायोजन से अधिक करने की आवश्यकता हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

तुला
आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।आज आप कोई सामान घर में ही रखकर भूल जायेंगे। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

 वृश्चिक
आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्णरहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार भी मिल सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कही घूमने ले जा सकते है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल के आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाने से पारिवारिक सुख बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

धनु
आज नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। आप मित्रों के साथ किसी पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। आज आपका सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

 मकर
आज ख़ास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कुंभ
आज किस्मत आपके साथ कदम मिलाकर चलेगी। ऑफिस में आज काम इस राशि के बिजनेसमैन को लिए आज का दिन अधिक फायदा देने वाला है। अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। धनलाभ के साथ खुशियों का आगमन होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पढ़ाई में थोड़े फेर बदल करेंगे तो करियर में आगे बेहतर परिणाम मिलेंगे। पैसों के लेन-देन से आज दूर रहें। धनलाभ के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेगें। आज आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बना रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल है। अगर परिवार संग कही घूमने का प्लान बना रहे हैं आज का दिन अच्छा है। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाने से करियर के लिए नए मार्ग खुलेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

 मीन
आज निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। मनोबल से सर्वकार्य पूरे होंगे। आज पढ़ने में उनका मन लगेगा। रूका हुआ धन अचानक मिलने के योग बनेंगे। मन में व्यग्रता रहेगी। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं। काम का बोझ पहले से कुछ कम हो सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों की मनोकामना पूरी होने की संभावना है। आप परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों का साथ कम मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

राशिफल समाप्त

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।