दैनिक राशिफल

 दैनिक पंचांग  और दैनिक राशिफल
Date :30 - 04 - 2022(शनिवार)
सूर्योदय :05.58 am
सूर्यास्त  :06.49 pm
सूर्य राशि :मेष
चन्द्रोदय :05.33 am
चंद्रास्त :06.33 pm
चन्द्र राशि :मेष
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :चैत्र 29
पूर्णिमांत महीना :बैशाख 14
पक्ष :कृष्ण अमावस्या
तिथि :चतुर्दशी 12.58 am तक, बाद में अमावस्या
नक्षत्र :अश्विनी 8.13 pm तक, बाद में भरणी
योग :प्रीति 3.19 pm तक, बाद में आयुष्मान
करण :शकुनि 12.58 am तक, बाद में चतुष्पद 1.24 pm तक, बाद में नाग
राहु काल :9.30 - 11.30 AM
कुलिक काल :7.15 - 8.15 AM
यमगण्ड :1.15 - 3.15 PM
अभिजीत मुहूर्त :11:58 AM - 12:49 PM
दुर्मुहूर्त :07:41 AM - 08:32 AM

मेष
आज के दिन अनुकूल ग्रहस्थिति आपकी बेहतरी और प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेगी। आप में से कुछ लोग व्यावसायिक विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं और उन्हें लागू करने में भी सफल होंगे। वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर रहेगी। आप भूमि या शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी और कुछ के विवाह संबंध भी पक्के हो सकते हैं। कामकाज संबंधी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। आप में से कुछ लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

 वृषभ
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आसपास धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने का विचार बना सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं, अपनी बात कहने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आप परिवार के साथ देवी मां के मंदिर जायेंगे। माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, तरक्की होगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

 मिथुन
आज का पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। व्यापार संबंधित नए-नए विचार आपके मन में आएंगे। आपके परिवार में अचानक पैसे आने का योग बन रहा है। आपके कार्य में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े लोग प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

कर्क
नए वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए अपनी योजनाओं को स्थगित करना आपके लिए फिलहाल बेहतर होगा, क्योंकि यह आपके बड़े नुकसान का कारण हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों के साथ अपने संबंधों के मामले में कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। अपने बॉस पर हावी होने की कोशिश न करें वरना आप खुद मुसीबत में पड़ सकते हैं। धन संबंधी मामलों में आपके पिता की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आपको अपने सुखों में सामान्य सी कमी का अनुभव हो सकता है। इस समय आप कुछ समय निकाल कर अपने जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

सिंह
आज आपको सबके साथ अपने संबंध बेहतर बनाकर रखने चाहिए। खासकर कि अपने दोस्तों के साथ संबंधों में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आपको कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। वाहन आदि के संदर्भ में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के बुक सेलर्स को आज के दिन मुनाफा मिलेगा। अगर आप कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो आज के दिन कर सकते हैं। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

 कन्या
आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के निमंत्रण से आपका मूड बदल जाएगा। आपकी लंबित पदोन्नति आपके कार्य आएगी जिससे आप व्यक्तियों को खुशी होगी। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं, जज्बे को बनाये रखिये इसका फायदा आपको अपने काम में दिखने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

तुला
आप अपने अधिनस्त अथवा सहभागी को महत्व के संवेदनशील मुद्दों को समझने में मदद कर सकते हैं। व्यापारी ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे, और जिस कारण उन्हे आर्थिक लाभ भी मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगी, और आप अपने परिवार में एक उत्साहजनक नई भूमिका निभा सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

वृश्चिक
आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी बड़े-बड़े लोगों से मिलने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आस-पास की चीज़ों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। दुर्गा जी को नारियल अर्पित करें, सब अच्छा चलता रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

 धनु
आज के दिन निवेश करने से भी बचना चाहिए। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइजज देने की योजना बनाएँ। जीवनसाथी की ओर से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। छात्रों को शिक्षा में अनुकूल परिणाम नहीं मिलने से तकलीफ हो सकती है। अटके हुए सभी कार्य इस दिन पूर्ण होते दिख सकते है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

मकर
आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बनते नजर आ रहे हैं। आर्थिक कार्यों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना हो सकता है और इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज के दिन आपको लाभप्रद वाले सौदे मिल सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम- गरम रह सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

कुंभ
आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आयेगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे, सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ायें, आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

मीन
आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी। आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। आपको लगेगा कि सफलता प्राप्त करने की आग आपके अंदर है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप जो भी कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : मोर नीला

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।