दैनिक राशिफल

दैनिक पंचांग और दैनिक राशिफल
Date :01 - 04 - 2022(शुक्रवार)
सूर्योदय :06.23 am
सूर्यास्त  :06.38 pm
सूर्य राशि :मीन
चन्द्रोदय :06.26 am
चंद्रास्त :06.53 pm
चन्द्र राशि :मीन
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :फाल्गुन 30
पूर्णिमांत महीना :चैत्र 14
पक्ष :कृष्ण अमावस्या
तिथि :अमावस्या 11.54 am तक, बाद में प्रतिपदा
नक्षत्र :उत्तरभाद्रपदा 10.40 am तक, बाद में रेवती
योग :ब्रह्म 9.36 am तक, बाद में इन्द्र
करण :चतुष्पद 12.04 am तक, बाद में नाग 11.54 am तक, बाद में किस्तुघन 11.52 pm तक, बाद में बव
राहु काल :11.15 - 12.15 PM
कुलिक काल :8.30 - 10.30 AM
यमगण्ड :3.30 - 4.30 PM
अभिजीत मुहूर्त :12:06 PM - 12:55 PM
दुर्मुहूर्त :08:50 AM - 09:39 AM, 12:55 PM - 01:44 PM

 मेष 
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के बाद शाम को घर लौटते समय दोस्तों से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आज बिना आवश्यकता के किसी को अपनी राय न दें। इस राशि के विवाहितों को आज पार्टनर की इच्छाएं पूरी करने के लिए खुद का मन मारना पड़ सकता है। आज आपको जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे दोनों के बीच संबंध मधुर बनेगें। स्वास्थ्य आज फिट रखने के लिए तली हुई चीजों को एवॉएड करें। वक्त आने पर सारे काम पूरे होंगे, चिंता ना करें। स्नान के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपके मन-मुताबिक सारे काम पूर्ण होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

वृषभ 
झल्लाना और खीजना आपकी सेहत खराब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको बारी नुकसान की तरफ धकेल सकता है। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज्बात पर काबू रखने की जरूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जाएगी। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

मिथुन 
आज आपकी सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है।गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आज दिनभर आनंद आपके मन पर छाया रहेगा। आप व्यवस्थितरूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। आप अपने कार्य में आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। बाहरी दुनिया से मन विचलित और परेशान हो सकता है, जरूरी है कि कि आज के दिन आत्मकेंद्रित रहें और अपना काम करें। आपके उत्साह से लोग खुश रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कर्क
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बेरोजगारों को आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग आविवाहित है उन्हें आज विवाह का सुयोग्य प्रस्ताव मिलने वाला है। जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कम्पेटेटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ सूचना आपको मिलेगी। जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। मां दुर्गा को इत्र चढ़ाएं। मां खुशबू से प्रसन्न होती हैं। आपके लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण 
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

सिंह
अवसाद या तनाव मन की शान्ति को नष्ट कर सकता है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। अपने काम में तेज़ी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीजों में निवेश कर सकते हैं। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफी मदद मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

कन्या
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। आपके आस-पास के लोग आपके मनोबल को ऊर्जा प्रदान करेंगे। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

तुला
आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज घर पर किसी नये मेहमान के आने की संभावना भी है। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा कमजोर हो सकती है। दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करें।आर्थिक तंगी दूर होगी। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

 वृश्चिक
अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने खयाल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा फ़ैसला लेने में आपकी मदद करेगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक गौर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

 धनु
आज किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ होगा और आप हाथ में लिए कामों को सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्राएं हो सकती है। आपके हँसी-मजाक का लहजा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, खास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं। आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपके अनैतिक कार्यों में न उलझन पैदा हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

मकर
आज के दिन आपको धन का लाभ होगा। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले विचार करें। ये फायदेमंद साबित होगा। आज काम में जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नये वाहनों को खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीदारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाने से रिश्ते मजबूत होंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

कुंभ
अपने स्वास्थ्य को नजरअन्दाज न करें, शराब से बचें। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअन्दाज करना ही बेहतर रहेगा। आपका कोई क़रीबी आज काफ़ी अजीब मूड में होगा और उसे समझना लगभग असंभव साबित होगा। आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा। अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। हो सकता है अपने जीवनसाथी से गर्मागरम बहस के बाद आपका मन करे कि आप अपना सर फ़ोड़ लें। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

मीन
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आप आज अपनी वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आज आपका पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। आपको कार्यालय में अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज आप बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी आज मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : नीला 

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।