दैनिक राशिफल

 पंचांग  और दैनिक राशिफल
Date :31 - 03 - 2022(गुरुवार)
सूर्योदय :06.24 am
सूर्यास्त  :06.38 pm
सूर्य राशि :मीन
चन्द्रोदय :05.52 am
चंद्रास्त :05.58 pm
चन्द्र राशि :कुंभ 4.33 am तक, बाद में मीन
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :फाल्गुन 29
पूर्णिमांत महीना :चैत्र 13
पक्ष :कृष्ण 14
तिथि :चतुर्दशी 12.22 pm तक, बाद में अमावस्या
नक्षत्र :पूर्वभाद्रपदा 10.30 am तक, बाद में उत्तरभाद्रपदा
योग :शुक्ल 11.08 am तक, बाद में ब्रह्म
करण :विष्टि 12.47 am तक, बाद में शकुनि 12.22 pm तक, बाद में चतुष्पद
राहु काल :1.15 - 3.15 PM
कुलिक काल :9.15 - 11.15 AM
यमगण्ड :7.30 - 8.30 AM
अभिजीत मुहूर्त :12:06 PM - 12:55 PM
दुर्मुहूर्त :10:28 AM - 11:17 AM, 03:22 PM - 04:11 PM
मेष 
सेहत से जुड़ी दिक़्क़त नज़दीक है इसलिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और विश्वास रखें कि पहले से सावधानी बरतना इलाज से बेहतर है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें।आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

वृषभ 
सेहत से जुड़ी दिक़्क़त नज़दीक है इसलिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और विश्वास रखें कि पहले से सावधानी बरतना इलाज से बेहतर है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें।आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

 मिथुन
आज का दिन भावनात्मक रहेगा। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। दोस्तो के साथ अनबन होने का योग हैं। वाणी पर संयम रखें। बेरोजगारों को भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। स्वयं को जरूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण 
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

 सिंह
आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदेनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
 कन्या
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको एक कदम पीछे हटकर अपने पार्टनर को थोड़ी अधिक आजादी देनी ही चाहिए क्योंकि आप पिछले कुछ समय से उनके निजी दायरे में ज्यादा ही दखलंदाजी कर रहें हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

तुला
दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं ज़ाहिर करेंगे- इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृश्चिक
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं , आज पूरे होने वाली हैं। जिन कोशिशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे,वे आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएं,हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो। आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। मंदिर में माथा टेकने से आपका दिन अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

 धनु
आज भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे आज वह दूर हो सकते हैं। बिजनेस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो वहां से स्थानांतरण एवं डिमोशन के योग बन रहे हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

मकर
अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नज़दीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

कुंभ
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब- खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी कन्या को नया सिक्का देने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

मीन
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। हालांकि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आप किसी खास कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा। आप जो कार्य की जिम्मेदारी लेते हैं उसके प्रति अपने तरीके में आप दृढ़, ईमानदार, अटल और प्रयोगात्मक होते हैं। कुछ समय के लिए आपका यह तरीका आपके कैरियर या व्यावसायिक सौदेबाजियों में आपके लिए बहुत ज्यादा सफलता लाएगा। आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा नारंगी


🌷 *2 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2079*  🌷

👉 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2079 का आरंभ होगा।  नवसंवत्सर के राजा शनि होंगे और मंत्री गुरुदेव बृहस्पति होंगे। जिस वार को नवसंवत्सर का आरंभ होता है, उस वार का अधिपति ग्रह वर्ष का राजा कहलाता है। इस बार शनिवार के दिन हिन्दू नववर्ष का आरंभ हो रहा है। इसलिए संवत्सर के राजा शनि होंगे।

 👉 नव संवत्सर के व्यवस्थापन में राजा शनि देव एवं मंत्री का पद प्राप्त देव गुरु बृहस्पति का संपूर्ण चराचर जगत पर प्रभाव पड़ेगा। जहां ग्रहों में न्यायाधीश शनिदेव अपने प्रभाव से कर्म फल को प्रदान करने वाले साबित होंगे वही देव गुरु बृहस्पति मंत्री के रूप में चराचर जगत में अपनी सकारात्मकता प्रदान करेंगे। 

👉 इस बार संवत्सर का नाम नल रहेगा। भविष्यफल भास्कर नामक ग्रन्थ के अनुसार, ‘नल’ संवत्सर में वर्षा अच्छी होती है लेकिन राजाओं को कष्ट होता है तथा जनता को ‘चोरों’ का भय होता है। 

👉 इस वर्ष भी समय का वाहन घोड़ा होता है उस वर्ष तेज गति से वायु, चक्रवात, तूफान, भूकंप भूस्खलन आदि से व्यापक क्षति की संभावना बन जाती है तेज गति से चलने वाले वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी संभावना हो जाती है।

👉 जब शनि वर्ष का राजा होता है तो चोरों, डकैतों और दुर्दांत अपराधियों से आतंक बढ़ता है। आतंक के कारण राजनीतिक अस्थिरता, जान-माल का नुकसान होता है। लोग बीमारी, अकाल से पीड़ित होते हैं और अपनों के खोने के कारण आंसू बहाते हैं।

👉 शुक्ल प्रतिपदा की कुंडली में इस वर्ष मिथुन लग्न उदय हो रहा है। मृत्यु स्थान यानी अष्टम भाव में छठे स्थान (हिंसा और रोग) भाव के स्वामी मंगल तथा आठवें घर के अधिपति शनि की युति बेहद अशुभ योग बना रही है, जिसके प्रभाव से केंद्र में सत्ताधारी दल के शीर्ष नेतृत्व को कुछ अनहोनी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है, इससे ‘राजनीतिक अस्थिरता’ का वातावरण निर्मित हो सकता है। यह राजनैतिक अस्थिरता की स्थिति कुछ आकस्मिक रूप से दुखद घटनाक्रम के कारण अप्रैल से नवंबर के मध्य इस वर्ष निर्मित होने के योग बन रहे हैं।

👉 अष्टम भाव में शनि मंगल की युति कोयले, तेल, लौह-अयस्क और प्राकृतिक गैस के नए भंडारों की खोज का भी एक ज्योतिषीय संकेत है, जिसके कारण ऊर्जा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश के योग इस वर्ष बन रहे हैं। 

👉 नवम भाव में बन रही शुक्र और गुरु की युति उच्च-शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निजी निवेश के बढ़ने का योग है।

👉 सीमाओं पर खतरा
हिंदू नव वर्ष l की कुंडली में अष्टम भाव में शनि और मंगल की युति है। नवांश में शनि और मंगल दोनों अष्टम भाव को देख रहे हैं। यह योग इस वर्ष युद्ध के चलते जान-माल की हानि होने का ज्योतिषीय संकेत दे रहा हैं। इस वर्ष जून में शनि वक्री होने तथा बाद में नवंबर माह में मंगल मिथुन राशि से वक्री होकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। मंगल लगभग 5 महीने तक वृषभ राशि में रहेंगे, जो कि राजनीतिक अस्थिरता तथा सीमाओं पर युद्ध के खतरे का योग दिखा रहा है। इस वर्ष अप्रैल से नवंबर महीने के बीच भारत को चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर युद्ध की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें सर्वाधिक खतरा चीन से रहेगा।


NIRAJBHAI MAHARAJ
SONWADA
9726067748
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।