दैनिक राशिफल

*पवित्र पंचांग स्वयं भी पढ़ें एवं जनहितार्थ, अपने सभी शुभचिंतकों को भी प्रेषित कर पुण्य लाभ अर्जित करें।*
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग सहित पवित्र राशिफल* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 27 नवंबर 2021*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत* 
⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार  कार्तिक*)
⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 
⛅ *तिथि - अष्टमी 28 नवंबर सुबह 06:00 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - मघा रात्री 09:43 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
⛅ *योग - इन्द्र सुबह 07:37 तक तत्पश्चात वैधृति*
⛅  *राहुकाल -  सुबह 09:42 से  सुबह 11:04 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:58* 
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
*स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व  दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - कालभैरव जयंती*
💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *कालभैरवाष्टमी* 🌷
🙏🏻 *शनिवार, 27 नवम्बर 2021 को कालभैरवाष्टमी (कालभैरव जयंती) है। शिवपुराण शतरुद्रासंहिता के अनुसार “भगवान् शिव ने कारटीकमास के कृष्णपक्ष की अष्टमी को भैरवरूप से अवतार लिया था। इसलिये जो मनुष्य मार्गशीर्ष मासकी कृष्णाष्टमी को काल भैरव के संनिकट उपवास करके रात्रि में जागरण करता है वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है | जो मनुष्य भक्तिपूर्वक जागरण सहित इस व्रतका अनुष्ठान करेगा, वह भी महापापो से मुक्त होकर सद्गति को प्राप्त हो जाएगा ।”*
🙏🏻 *वामकेश्वर तंत्र की योगिनीहदयदीपिका टीका में अमृतानंद नाथ कहते हैं- 'विश्वस्य भरणाद् रमणाद् वमनात्‌ सृष्टि-स्थिति-संहारकारी परशिवो भैरवः' अर्थात भ- से विश्व का भरण, र- से रमश, व- से वमन अर्थात सृष्टि को उत्पत्ति पालन और संहार करने वाले शिव ही भैरव हैं।*
🙏🏻 *इस दिन उपवास तथा रात्रि जागरण का ही विशेष महत्व है। 'जागरं चोपवासं च कृत्वा कालाष्टमीदिने । प्रयतः पापनिर्मुक्तः शैवो भवति शोभनः॥' के अनुसार उपवास करके रात्रि में जागरण करें तो सब पाप दूर हो जाते हैं और व्रती शैव बन जाता है। भैरव रात्रि के देवता माने जाते हैं और इनकी आराधना का खास समय भी मध्य रात्रि में 12 से 3 बजे का माना जाता है।*
🙏🏻 *भैरव का मध्याह्न में जन्म हुआ था, अतः मध्याह्णव्यापिनी अष्टमी ही व्रत/पूजन में लेनी चाहिये ।*
🙏🏻 *भविष्यपुराण, उत्तरपर्व, अध्याय ५८ के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अष्टमी में अनघाष्टमी व्रत का विधान है जिसको करने से त्रिविध पाप (कायिक, वाचिक और मानसिक) नष्ट हो जाते है और अष्टविध ऐश्वर्य (अणिमा, महिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, लघिमा, ईशित्व, वशित्व तथा सर्वकामावसायिता) प्राप्त होते हैं।*
🙏🏻 *शिवपुराण में “भैरव: पूर्णरूपोहि शंकरस्य परात्मन:। मूढास्तेवै न जानन्ति मोहिता:शिवमायया।।”  को शिव का ही पूर्णरूप बताया है। ब्रह्माण्डपुराण के उत्तरभाग में “तयोरेव समुत्पन्नो भैरवः क्रोधसंयुतः” के अनुसार क्रुद्ध शिव से भैरव की उत्पत्ति तथा उसके बाद भैरव द्वारा ब्रह्मा के सिर का छेदन बताया गया है। वामनपुराण में शिव के रक्त से ८ दिशाओं में विभिन्न भैरवों की उत्पत्ति बताई गयी है। जबकी ब्रह्मवैवर्त्तपुराण में कृष्ण के दक्षिण नेत्र से भैरव की उत्पत्ति बताई गयी है।*

🌷 *कालभैरव अष्टमी* 🌷
👉🏻 *गतांग से आगे....*
🙏🏻 *5. कालभैरव अष्टमी पर 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही, एकमुखी रुद्राक्ष भी अर्पण करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।*
🙏🏻 *6. कालभैरव अष्टमी को एक रोटी लें। इस रोटी पर अपनी तर्जनी और मध्यमा अंगुली से तेल में डुबोकर लाइन खींचें। यह रोटी किसी भी दो रंग वाले कुत्ते को खाने को दीजिए। इस क्रम को जारी रखें, लेकिन सिर्फ हफ्ते के तीन दिन (रविवार, बुधवार व गुरुवार)। यही तीन दिन भैरवनाथ के माने गए हैं।*
🙏🏻 *7. अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो कालभैरव अष्टमी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव की पूजा करें। उन्हें बिल्व पत्र अर्पित करें। भगवान शिव के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जप करें।*
🌷 *मंत्र- ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नम:*
🙏🏻 *8. कालभैरव अष्टमी के एक दिन पहले  उड़द की दाल के पकौड़े सरसों के तेल में बनाएं और रात भर उन्हें ढककर रखें। सुबह जल्दी उठकर सुबह 6 से 7 बजे के बीच बिना किसी से कुछ बोलें घर से निकलें और कुत्तों को खिला दें।*
🙏🏻 *9. सवा किलो जलेबी भगवान भैरवनाथ को चढ़ाएं और बाद में गरीबों को प्रसाद के रूप में बांट दें। पांच नींबू भैरवजी को चढ़ाएं। किसी कोढ़ी, भिखारी को काला कंबल दान करें।*
🙏🏻 *10. कालभैरव अष्टमी पर सरसो के तेल में पापड़, पकौड़े, पुए जैसे पकवान तलें और गरीब बस्ती में जाकर बांट दें। घर के पास स्थित किसी भैरव मंदिर में गुलाब, चंदन और गूगल की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं।*
🙏🏻 *11. सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा सौ ग्राम काले उड़द, सवा 11 रुपए, सवा मीटर काले कपड़े में पोटली बनाकर भैरवनाथ के मंदिर में कालभैरव अष्टमी पर चढ़ाएं।*
🙏🏻 *12. कालभैरव अष्टमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान कालभैरव के मंदिर जाएं और इमरती का भोग लगाएं। बाद में यह इमरती दान कर दें। ऐसा करने से भगवान कालभैरव प्रसन्न होते हैं।* 
🙏🏻 *13. कालभैरव अष्टमी को समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

💥 🕉️ _*भारतीय ऋतुएं*_ 🕉️ 💥

✡️ *शरद ऋतु*
23 अगस्त 2021, सोमवार को प्रातः 03.04 से.... 23 अक्टूबर 2021, शनिवार को प्रातः 10.20 तक.....

✡️ *हेमंत ऋतु*
23 अक्टूबर 2021, शनिवार को प्रातः 10.20 से.... 21 दिसंबर 2021, मंगलवार को रात्री 09.28 तक.....

✡️ *शिशिर ऋतु*
21 दिसंबर 2021, मंगलवार को रात्री 09.28 से.... 18 फरवरी 2022, शुक्रवार को रात्री 10.12 तक .....
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

*सर्वार्थ सिद्धि योग के दिन .........सर्वार्थ सिद्धि योग का समय*

नवम्बर 20, 2021, शनिवार
06:46 ए एम से 06:47 ए एम, नवम्बर 21

नवम्बर 22, 2021, सोमवार
06:48 ए एम से 10:44 ए एम

नवम्बर 25, 2021, बृहस्पतिवार
06:50 ए एम से 06:50 पी एम

नवम्बर 28, 2021, रविवार
10:06 पी एम से 06:54 ए एम, नवम्बर 29
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

*अमृत सिद्धि योग के दिन..... अमृत सिद्धि योग का समय*

नवम्बर 16, 2021, मंगलवार
08:15 पी एम से 06:44 ए एम, नवम्बर 17

नवम्बर 20, 2021, शनिवार
06:46 ए एम से 06:47 ए एम, नवम्बर 21

नवम्बर 22, 2021, सोमवार
06:48 ए एम से 10:44 ए एम

नवम्बर 25, 2021, बृहस्पतिवार
06:50 ए एम से 06:50 पी एम

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

*द्विपुष्कर योग के दिन.......द्विपुष्कर योग का समय*

नवम्बर 21, 2021, रविवार
07:36 ए एम से 07:47 पी एम
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

*गुरु पुष्य योग के दिन.......गुरु पुष्य योग का समय*

नवम्बर 25, 2021, बृहस्पतिवार
06:50 ए एम से 06:50 पी एम
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

*रवि योग के दिन........रवि योग का समय*

नवम्बर 25, 2021, बृहस्पतिवार
06:50 पी एम से 06:51 ए एम, नवम्बर 26

नवम्बर 26, 2021, शुक्रवार
06:51 ए एम से 08:37 पी एम

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

*भद्र आरम्भ*
नवम्बर 18, 2021, बृहस्पतिवार को 12:00 पी एम बजे

*भद्र अंत*
नवम्बर 19, 2021, शुक्रवार को 01:11 ए एम बजे

*भद्र आरम्भ*
नवम्बर 22, 2021, सोमवार को 09:07 ए एम बजे

*भद्र अंत*
नवम्बर 22, 2021, सोमवार को 10:26 पी एम बजे

*भद्र आरम्भ*
नवम्बर 26, 2021, शुक्रवार को 04:42 ए एम बजे

*भद्र अंत*
नवम्बर 26, 2021, शुक्रवार को 05:17 पी एम बजे

*भद्र आरम्भ*
नवम्बर 29, 2021, सोमवार को 04:57 पी एम बजे

*भद्र अंत*
नवम्बर 30, 2021, मंगलवार को 04:13 ए एम बजे

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
🕉️🌹  *ॐ नमः शिवाय* 🌹🕉️

💥 *नवम्बर 2021,  माह के शुभ समय* 

*19 नवंबर 2021-* स्नान दान कार्तिक पूर्णिमा: इस दिन को गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व होता है.

*23 नवंबर 2021-* संकष्टी चतुर्थी: हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है.

*30 नवंबर 2021-* उत्पन्ना एकादशी: हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी व्रत का विशेष महत्व है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा—अर्चना की जाती है.

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

*आज दिनांक 27 नवंबर 2021 का पवित्र राशिफल....*
*मेष* 💥
आज पारिवारिक आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। किसी की बात में आकर अपनों से विवाद न करें। तनाव हो सकता है। अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं। धैर्य रखें। आज खर्च ज्यादा होगा। लेनदेन करते समय सावधान रहे। आज शत्रु सक्रिय रहेंगे। सेहत कुछ खराब रहेगी।
* वृषभ 💥
आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कारोबार में लाभ होगा। रूके  हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। मन में नया उत्साह रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। किसी काम को आगे के लिए न टालें। जोखिम लेने से बचें। कारोबार ठीक चलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। बाहर का खाने से बचें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
*मिथुन* 💥
किसी मित्र की बात से ठेस लगेगी तनाव में रहेंगें। यात्रा पर जा  सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। दफ्तर में भी काम में मन नहीं लगेगा। पदोन्नति की संभावना फिलहाल नहीं है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को लाभ होगा। शारीरिक कष्ट से निजात मिल सकती है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। 
*कर्क* 💥
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आज किसी को उधार न दें। रकम डूब सकती है। वित्तीय निवेश करते समय दस्तावेजों को अच्छे से पढ़ लें। किसी की बातों में न आएं। अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें। सावधान रहें। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
*सिंह* 💥
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी मदद से कई लोगों के काम पूरे होंगे। महिला वर्ग को विशेष लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। यात्रा न करें, चोट लगने की आशंका है।
*कन्या* 💥
अनजान लोगों से सावधान रहें। कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। किसी काम को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। लेकिन सभी बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दफ्तर में विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी। किसी काम को न टालें।
*तुला* 💥
दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। धन लाभ होगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। कई लोगों से मुलाकात होगी। धैर्य रखें, आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी।
*वृश्चिक* 💥
कार्यस्थल पर आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है।  आज दिन दिक्कतों से भरा  रहेगा। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज आपके कई कार्य अधूरे रह सकते हैं। कुंवारों की शादी तय होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। युवा वर्ग को मेहनत करना होगा। विवादों में न पड़ें।
*धनु* 💥
जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आपको आज धन लाभ होने की संभावना है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुजुर्गों से किसी काम को लेकर सलाह करें। आपका प्रयास रंग लाएगा। कारोबार की मंदी दूर होगी।
*मकर* 💥
आज आपको सतर्क रहना होगा। जोखिम वाले कार्य को टालें। निवेश शुभ रहेगा। दफ्तर में किसी से मतभेद हो सकते है। तनाव बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। छात्र वर्ग की दिक्कत दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किसी काम को अधूरा न छोड़ें। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। 
*कुंभ* 💥
आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। तनाव बढ़ेगा। खानपान को नियंत्रित रखें। पारिवारिक समस्या दूर होगी। उलझन में रहेंगे। मित्रों की मदद मिलेगी। निवेश कर सकते हैं। जोखिम लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। कारोबार सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बच्चों के साथ दिन बिताएं।
*मीन* 💥
आपको धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जमीन-जायदाद में हिस्सा मिल सकता है। खुश रहेंगे। रिश्तेदारों से किसी धार्मिक कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है। आज प्रभु की आराधना में मन लगेगा। दान आदि का कार्य करें। धन लाभ होने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। 
 NIRAJBHAI MAHARAJ
9726067748
8469767274

*नमो नारायण नारायणी नमोस्तुते....*

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷 

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।