विश्व पर्यावरण दिवस The theme for World Environment Day 2023 is 'Solutions to Plastic Pollution'.

विश्व पर्यावरण दिवस 

 The theme for World Environment Day 2023 is 'Solutions to Plastic Pollution'.


विशेष रिपोर्ट 


पर्यावरण शब्द दो शब्दों से मिलकर बना होता है -

 परि + आवरण। पर्यावरण ( Environment) शब्द का निर्माण दो शब्दों से मिल कर हुआ है।


 "परि" जो हमारे चारों ओर है" एवं आवरण" जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है, अर्थात पर्यावरण का शाब्दिक अर्थ होता है चारों ओर से घेरे हुए। विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। 


विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के पीछे मुख्य कारण है कि विश्व के सभी नागरिक पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो जाएं। 


मुख्य रूप से यह दिवस पर्यावरण की रक्षा और संसार के सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा सन 1972 ई. में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया गया था जिसके 2 वर्ष पश्चात 5 जून 1974 को प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया एवं उसी समय से प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई ।


 विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य संपूर्ण पृथ्वी तथा प्रकृति की रक्षा करना है। ' विश्व पर्यावरण दिवस ' संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा आयोजित किया जाता है। 


विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संसार के सभी देशों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। 


विश्व पर्यावरण दिवस का प्रमुख उद्देश्य आम जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं  सचेतता को प्रोत्साहित करना है। पर्यावरण दिवस (5 जून) के मौके पर समस्त विद्यालयों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी (विश्वविद्यालय), सरकारी कार्यालयों, निजी कार्यालयों आदि में वृक्षारोपण किया जाता है एवं विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र विश्व पर्यावरण दिवस से संबंधित विभिन्न प्रकार के नाटकों का आयोजन भी करते हैं और पर्यावरण दिवस से संबंधित क्विज का आयोजन भी किया जाता है। 

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।