दैनिक राशिफल

दैनिक पंचांग और दैनिक राशिफल 
दिनांक :29 - 09 - 2022(गुरुवार)
सूर्योदय :06.21 am
सूर्यास्त  :06.12 pm
सूर्य राशि :कन्या
चन्द्रोदय :09.20 am
चंद्रास्त :08.38 pm
चन्द्र राशि :तुला 11.24 pm तक, बाद में वृश्चिक
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :आश्विन 4
पूर्णिमांत महीना :आश्विन 19
पक्ष :शुक्ल 4
तिथि :चतुर्थी 12.09 am तक, 
बाद में पंचमी
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन पर देवी मां के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा आराधना की जाती है।
मां कूष्माण्डा का स्वरूप 
मां कूष्माण्डा की आठ भुजाएं हैं, इसलिए अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। मां कुष्मांडा को कुम्हड़े की बलि अति प्रिय है और संस्कृत में कुम्हड़े को कूष्माण्ड कहते हैं। इसीलिए मां दुर्गा के इस स्वरुप को कूष्माण्डा कहा जाता है।
मंत्र: या देवि सर्वभूतेषू सृष्टि रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: 

नक्षत्र :
स्वाति 5.52 am तक, 
बाद में विशाखा
योग :विष्कुम्भ 12.56 am तक, बाद में प्रीति
करण :गर 1.27 am तक, बाद में वणिज12.50 pm तक, बाद में विष्टि
राहु काल :1.15 - 3.15 PM
कुलिक काल :9.15 - 11.15 AM
यमगण्ड :7.30 - 8.30 AM
अभिजीत मुहूर्त :11:53 AM - 12:40 PM
दुर्मुहूर्त :10:18 AM - 11:06 AM, 03:03 PM - 03:50 PM

मेष 
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे। बेहतर परिणामों के लिए खुद पर भरोसा रखें। अपना व्यवहार कार्यों के प्रति अनुकूल बनाए रखें। इस राशि के जो लोग नौकरी करते है आज वो ऐसे काम की तरफ आकर्षित हो सकते है। जिसका फायदा बाद में मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। शाम को जीवनसाथि के साथ पार्क में वॉक पर जा सकते है। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

वृषभ 
आज मित्रों की तरफ से आपको नई खुशखबरी मिलने वाली है। समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर आप ध्यान लगाएंगे। आपका व्यक्तित्व और क्षमताएं आज विकसित हो सकती हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने में समर्थ रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमज़ोर रहने के बावजूद आपका ख़र्चा बढ़ेगा। इससे आपकी बचत भी प्रभावित होगी घर में कुछ तनाव हो सकता है। आपके कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
 मिथुन 
आज नए कार्यों की शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। साथ ही अवसरों का ध्यान रखे और उनको हाथ से जाने न दें। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों की लाईफ में आने वाली रुकावटें सहजता से हल होंगी। साथ ही आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

कर्क 
आज आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। किसी दोस्त को आपकी सलाह से बड़ा फायदा हो सकता है। जो अवसर मिलेंगे, उनके लिए आपको सिर्फ धैर्य रखना होगा। रोजमर्रा के कुछ काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता की मदद मिलती रहेगी। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। अपने मित्रों एवं पारिवारिक सम्बन्धियो के साथ अपने रिश्ते मधुर बनाए रखें और इसके लिए आप ही पहल करें। कमजोर समय आ सकता है। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

 सिंह 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आप जिन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास लंबे समय से कर रहे है, उन्हें लेकर सोच विचार करेंगे। आज काम करने का तरीका सही रहा तो आपको कामयाबी हासिल करन से कोई नहीं रोक पायेगा। इस राशि के जो लोग जौहरी हैं आज इन्हे धनलाभ होने की संभावना बन रही है। साथ ही आपकी मुलाकात कुछ बड़े बिजनेसमैन से भी होगी। जिनसे आपको अवश्य फायदा मिलेगा। बच्चो का समय आज दादा दादी के साथ बितेगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कन्या 
आज आपको किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें वरना दूसरा इसका फायदा उठा सकता है। संगीत और साहित्य में रूचि दिखा सकते हैं। अपनी छवि को लेकर सावधान रहें, क्योंकि कोई आप पर ग़लत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है। अपने कार्यस्थल पर आपका उम्दा प्रदर्शन आपके वरिष्ठों का दिल जीत लेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी लाभदायक रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

तुला 
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। आज अपने बात करने के तरीको से लोगों का दिल जीत लेंगे। आज अपने व्यवहार से ऐसे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे जो आपकी क्षमताओं से प्रभावित होकर आपके विकास के लिए नए रास्ते खोल सकते है। इस राशि के जो लोग टूर एण्ड ट्रैवेल का बिजनेस करते है उनका दिन आज समान्य बितेगा। आज आपको अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। व्यायाम आपको सकारात्मक बनाये रखने में आपकी मदद कर सकता हैं।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृश्चिक 
व्यापार में विस्तार के साथ ही व्यापार जगत में अपनी पहचान बनाएंगे। पिछले कुछ समय से अगर आपके जीवनसाथी रोजमर्रा के कामों में व्यस्त चल रहे थे और आपकी ओर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज का दिन आपके लिए कुछ बढ़िया गुजरने वाला है। आपकी गंभीरता, जुनून और महत्वकांक्षा का आपको फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं। शादी का प्रस्ताव आ सकता है या किसी से प्यार का रिश्ता भी बन सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

 धनु 
आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का आगाज़ हो सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते है। जहां नए दोस्त बनेंगे। आज पूरानी यादे ताजा होंगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

 मकर 
आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही कोई वादा करें। सुखद और आनंददायक दिन रहेगा। आप खुद में कुछ बदलाव भी करने की कोशिश करेंगे। अपनों के साथ समय व्यतीत करके आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज सुख सुविधा की चीजों पर आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। कारोबारियों को अपने कारोबार में सामान्य लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर ईनाम स्वरुप प्रमोशन दे सकते हैं। सच तो यह है की इस प्रमोशन का आप को लम्बे समय से इंतजार था। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज लवमेट के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज अच्छी जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

मीन 
आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। महत्वपूर्ण कार्य हैं आपको आज ही निपटाने होंगे। अपने काम को नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए काम पर पूरा फोकस करें। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। जॉब से संबंधित सभी मसलों को सुलझाने का प्रयास करें, क्योंकि बाद में आपको इसे पूरा करने में बाधा हो सकती है। व्यवहार में विनम्रता रखें। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।