दैनिक पंचांग और दैनिक राशिफल

 दैनिक पंचांग और दैनिक राशिफल 
दिनांक :07 - 07 - 2023(शुक्रवार)
सूर्योदय :05.50 am
सूर्यास्त  :07.12 pm
सूर्य राशि :मिथुन
चन्द्रोदय :10.50 pm
चंद्रास्त :10.46 am
चन्द्र राशि :कुंभ
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
अमांत महीना :आषाढ़ 19
पूर्णिमांत महीना :श्रावण 4
पक्ष :कृष्ण 5
तिथि :चतुर्थी 03:12 AM तक, बाद में पंचमी
नक्षत्र :धनिष्ठा 12:25 AM तक, बाद में शतभिषा 10:16 PM तक, बाद में पूर्वभाद्रपदा
योग :प्रीति 12:00 AM तक, बाद में आयुष्मान 08:29 PM तक, बाद में सौभाग्य
करण :कौलव 01:42 PM तक, बाद में तैतिल 12:17 AM तक, बाद में गर
राहु काल :10.30 am – 12.00 pm
कुलिक काल :7.30 – 9.00 am
यमगण्ड :3.00 – 4.30 pm
अभिजीत मुहूर्त :12:04 PM - 12:58 PM
दुर्मुहूर्त :08:31 AM - 09:24 AM, 12:58 PM - 01:51 PM


 मेष 
आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। पहले किये गये किसी काम से आपको फायदा मिल सकता है। लेन-देन के मामले में किसी बड़े की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। पढ़ाई पर खुद का ध्यान लगाएंगे। सामाजिक कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

वृषभ 
आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे। यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है। लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। शिक्षा, बिजनेस, नौकरी या महत्वपूर्ण कागजात से जुड़ी यात्रा हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

मिथुन 
इस समय लिए गए निर्णय आपको लाभ देंगे। यह एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश करने का एक अच्छा समय है और इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। व्यावसायिक वर्ग महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं। वित्तीय निर्णय निवेश के वांछित परिणाम प्रदान करेंगे और बचत भी हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

कर्क 
आज आपका ध्यान किसी कार्य को पूरा करने में लग सकता है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। मित्रों से संबंध बेहतर होंगे छ बिजनेस के मामले में सब अच्छा ही रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में आपको कोई भी काम नहीं करना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। बड़ों की राय मान लेने में ही आपकी भलाई है। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी। काम में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

सिंह 
सिंह राशि वाले आज ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें और अपने व्यावसायिक संबंधों को बिगड़ने ना दें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आज व्यर्थ की चिंता करने से बचें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप भी अपनी बात खुलकर दूसरों के सामने रखेंगे। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : आसमानी नीला रंग

कन्या
आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव के बजाय, आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य को बनाए रखें। आप में से कुछ की माता जी की सेहत-स्थिति बिगड़ सकती है, इससे आप चिंतित हो सकते हैं। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

 तुला 
आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी भी परेशानी वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए। मन में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में बड़े-बुजर्गों की सलाह काम आ सकती है। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

 वृश्चिक 
आज आपके कार्यस्थल पर आने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें, हो सकता है कि ये सब कुछ पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो आज वो पूरा हो सकता है, लेकिन उसकी रूपरेखा पहले से ही तैयार करके रख लें। वैचारिक दृढ़ता के साथ कार्य करने पर कार्य जरूर संपन्न और सफल होंगे। धन से सम्बंधित काम पूरे हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

धनु 
आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने के लिए सक्रिय रूप से आपके खिलाफ काम करेंगे। आपको सावधान रहना चाहिए अन्यथा आपको भारी आर्थिक और व्यावसायिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक पक्ष यह कि आप इस अवधि के दौरान अच्छी भौतिक समृद्धि का आनंद लेंगे और आपके पेशे के संबंध में कुछ यात्राएं हो सकती हैं। किन्तु आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं और आप इसका दुष्परिणाम भुगत सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

 मकर 
आज कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेगी, लेकिन किसी भी बात को बोलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। आप कहना कुछ चाहेंगे, लेकिन कह कुछ और देंगे। इससे आपके आसपास के लोगों को कोई गलतफ़हमी भी हो सकती है। आप परिवार के किसी काम में व्यस्त भी हो सकते हैं। छोटे उद्यमियों के लिये दिन ठीक रहेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

कुंभ 
आज आप नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। ऑफिस के काम में कुछ देरी हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार से बात करें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। आप फालतू और ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

मीन 
आज आप नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। ऑफिस के काम में कुछ देरी हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार से बात करें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। आप फालतू और ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।