दैनिक पंचांग और दैनिक राशिफल

दैनिक पंचांग और दैनिक राशिफल 
दिनांक :23 - 06 - 2023(शुक्रवार)
सूर्योदय :05.46 am
सूर्यास्त  :07.11 pm
सूर्य राशि :मिथुन
चन्द्रोदय :09.56 am
चंद्रास्त :11.13 pm

चन्द्र राशि :सिंह

विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
अमांत महीना :आषाढ़ 5
पूर्णिमांत महीना :आषाढ़ 19
पक्ष :शुक्ल 5
तिथि :पंचमी 07:54 PM तक, बाद में षष्ठी
नक्षत्र :आश्लेषा 04:18 AM तक, बाद में मघा
योग :हर्षण 03:31 AM तक, बाद में वज्र
करण :बव 06:41 AM तक, बाद में बालव 07:54 PM तक, बाद में कौलव
राहु काल :10.30 am – 12.00 pm
कुलिक काल :7.30 – 9.00 am
यमगण्ड :3.00 – 4.30 pm
अभिजीत मुहूर्त :12:02 PM - 12:55 PM
दुर्मुहूर्त :08:27 AM - 09:21 AM, 12:55 PM - 01:49 PM
 मेष 
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जाएगा। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुवाओं का असर सुखद परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है आज उन्हें काफी धनलाभ होगा, आप माला-माल हो जाएंगा। छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरु कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी। बाहरी चीज़ों को खाने से बचें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : पीला रंग



 वृषभ
आज आपको अपने शब्दों के चयन के प्रति अति सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। पारिवारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में मनमुटाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य गंभीर चिंता का कारण बन सकता है। वित्तीय मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप करीबी रिश्तेदारों के साथ विवादों में भाग सकते हैं और आपके दुश्मन भी आपको कुछ परेशानियां दे सकते हैं। नया उद्यम शुरू करने या अटकलों के लिए समय अच्छा नहीं है। नुकसान होने की संभावना है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

मिथुन
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे। पढ़ाई में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के बच्चे स्कूल में अच्छी परफॉरमेंस के लिए सम्मानित होंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, लेकिन संतान आपकी दी गई जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा मीठा पकवान खाने से परहेज करें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

कर्क 
स्वास्थ्य-मामलों को छोड़कर, आज का दिन भाग्यशाली है।आपकी मां और आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी आपको कुछ परेशान कर सकता है। आज जीवनसाथी कुछ खर्चीला बन सकता है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। ये सभी आपको चिंतित कर सकता है। आपको सचेत रहना चाहिए और खुद को शांत बनाए रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सुधार संभव है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकतें हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

सिंह 
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है। आत्म विश्वास का आनंद लें। संचार से जुड़ी किसी नई तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। माता के आर्शीवाद से सब कुछ अच्छा होगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। धन संबंधित मामलों में आपने यदि लापरवाही की, तो यह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

कन्या 
आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उन्हें विरोधी नहीं बनाना चाहिए। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है, जो आपको तनाव में रख सकती है। पारिवारिक जीवन में आप सदस्यों के प्रति झगड़ालू और जिद्दी हो सकते हैं। आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको चिकित्सकीय/नेत्र संबंधी सलाह लेनी चाहिए।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

तुला 
आज का दिन का सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा फैसला आपको करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सब आपकी समझदारी से काफी प्रभावित होंगे। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारो तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्याएं आज सुलझ जाएंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी वृद्ध आश्रम में चने की दाल दान करें, मानसिक सुख प्राप्त होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

वृश्चिक 
यह आपकी सोच को कुछ भ्रमित कर देगा और आप अनिश्चित, स्वच्छंद और जिद्दी हो सकते हैं।आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं, जिससे आप दुखी महसूस कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है और आप जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे। मेहमानों की आवक बनी रहेगी। व्यवहार में आप सहजता दिखाएं। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

धनु 
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढा़व की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

मकर 
आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल होंगे और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी स्थिति को बढ़ाना चाहते हैं तो अपना ध्यान और समर्पण न खोएं। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

कुंभ 
आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी।अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं थे आज वो पूरा हो जाएगा। आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। कामकाज में आज नए तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरूर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज किसी को उधार देने से बचें। ब्राह्मण को अनाज दान में दें, परिवार में खुशियां आएंगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

मीन 
आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रम की स्थिति में होंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोक देगी। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आप अपने भाईयों, बहनों और दोस्तों के समर्थन और मदद से प्रगति करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि बढ़ेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सगहरा हरा रंग

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।