दैनिक राशिफल

दैनिक पंचांग और दैनिक राशिफल 
दिनांक :26 - 04 - 2023(बुधवार)
सूर्योदय :06.01 am
सूर्यास्त  :06.48 pm
सूर्य राशि :मेष
चन्द्रोदय :10.38 am
चंद्रास्त :12.46 am
चन्द्र राशि :मिथुन 12:18 AM तक, बाद में कर्क
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
अमांत महीना :बैशाख 6
पूर्णिमांत महीना :बैशाख 20
पक्ष :शुक्ल 6
तिथि :षष्ठी 11:28 AM तक, बाद में सप्तमी
नक्षत्र :आद्रा 04:21 AM तक, बाद में पुनर्वसु
योग :सुकर्मा 08:06 AM तक, बाद में धृति
करण :तैतिल 11:28 AM गर 12:31 AM तक, बाद में वणिज
राहु काल :12.00 – 1.30 pm
कुलिक काल :10.30 am – 12.00 pm
यमगण्ड :7.30 – 9.00 am
अभिजीत मुहूर्त :-
दुर्मुहूर्त :11:59 AM - 12:50 PM
 मेष 
स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। आपके खर्चे काफी बढ़ेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग


वृषभ 
आज आप के प्रेम जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। आपको लगेगा कि आप कल ही साथ-साथ थे। पुरानी यादें ताजी हो जाएंगी। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। तो जरूरत है कि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए इस मौके का भरपूर फायदा उठायें। इससे आपके अच्छे और प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे।इससे आगे चलकर व्यवसाय बढ़ेगा और अच्छी आमदनी भी होगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

मिथुन 
आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आप कुछ भावुक हो सकते हैं। जरूरी कार्यों में परिवार वालो का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको अपने करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लें, परिवारिक रिश्तें बेहतर होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

कर्क 
आज घर में कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है जो आपको बेहद प्रिय है। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज वरिष्ठों से संबंध मधुर बनेंगे, परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना होने दें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने का योग बन रहा है। कोई भी नई सौदेबाजी करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गृह निर्माण संबन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

 सिंह 
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन नौकरी में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी मेहनत को समझा जाएगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन में खुशी भरा समय दिखाई देगा। आपको आज अचानक से कोई खुशी की खबर मिल सकती है। संतान से सुख रहेगा। विद्यार्थियों का नतीजे मिलेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग

 कन्या 
आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप किसी भी तरह आज अपना काम पूरा कर लेंगे। परिवार के लोगों से आपको मदद भी मिलती रहेगी। दूसरों की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

तुला 
आज आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। करियर के लिए आज का दिन बहुत सुंदर मौके लेकर आया है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

 वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ।आपको आज रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी क्योंकि आपका भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। अपनी मां से सुख मिलेगा और उनसे किसी प्रकार के लाभ की उम्मीद आप कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सब मिलजुल कर रहेंगे। दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आपको आज यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि यह यात्रा आपको शारीरिक कष्ट पहुंचा सकती है। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन व्यापार में धन लाभ होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

 धनु 
आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कई दिनों से मन चल रही कोई बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। बच्चों की शैतानियों से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

मकर 
आज कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। धन लाभ हो सकता है‌। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

 कुंभ 
आपके लिए आज का दिन प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहने वाला है। दोपहर बाद स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आप अपने प्रिय के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। परिवार का वातावरण भी पहले के मुकाबले अच्छा बनेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके लिए फायदे का सौदा बनेगी। यात्राओं से सुख मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी लेकिन खर्चे काफी अधिक हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

मीन 
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको धन लाभ होने के योग बन रहे है। रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्तें बेहतर होंगे। आपको किसी काम में फायदा भी होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।