दैनिक राशिफल

 दैनिक पंचांग और दैनिक राशिफल 
अक्षय तृतीया


परशुराम जयंती 

22 अप्रैल 2023 शनिवार को अक्षय तृतीया हो।
'अक्षय' शब्द का मतलब है- जिसका क्षय या नाश न हो। इस दिन किया हुआ जप, तप, ज्ञान तथा दान अक्षय फल देने वाला होता है अतः इसे 'अक्षय तृतीया' कहते हैं।
 भविष्यपुराण, मत्स्यपुराण, पद्मपुराण, विष्णुधर्मोत्तर पुराण, स्कन्दपुराण में इस तिथि का विशेष उल्लेख है। 

इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका बड़ा ही श्रेष्ठ फल मिलता है।

 इस दिन सभी देवताओं व पित्तरों का पूजन किया जाता है। पित्तरों का श्राद्ध कर धर्मघट दान किए जाने का उल्लेख शास्त्रों में है। वैशाख मास भगवान विष्णु को अतिप्रिय है अतः विशेषतः विष्णु जी की पूजा करें।

 स्कन्दपुराण के अनुसार, जो मनुष्य अक्षय तृतीया को सूर्योदय काल में प्रातः स्नान करते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करके कथा सुनते हैं, वे मोक्ष के भागी होते हैं। 

जो उस दिन मधुसूदन की प्रसन्नता के लिए दान करते हैं, उनका वह पुण्यकर्म भगवान की आज्ञा से अक्षय फल देता है।
दिनांक :22 - 04 - 2023
(शनिवार)
सूर्योदय :06.04 am
सूर्यास्त  :06.46 pm
सूर्य राशि :मेष
चन्द्रोदय :07.20 am
चंद्रास्त :09.08 pm
चन्द्र राशि :वृषभ
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
अमांत महीना :बैशाख 2
पूर्णिमांत महीना :बैशाख 16
पक्ष :शुक्ल 2
तिथि :द्वितीया 07:49 AM तक, 
बाद में तृतीया
नक्षत्र :कृत्तिका 11:24 PM तक, बाद में रोहिणी
योग :आयुष्मान 09:25 AM तक, बाद में सौभाग्य
करण :कौलव 07:49 AM तक, बाद में तैतिल 07:43 PM तक, बाद में गर
राहु काल :9.00 – 10.30 am
कुलिक काल :6.00 – 7.30 am
यमगण्ड :1.30 – 3.00 pm
अभिजीत मुहूर्त :12:00 PM - 12:50 PM
दुर्मुहूर्त :07:46 AM - 08:36 AM
मेष 
मेष राशि वाले ऋण के मामलों में परेशान रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आपका व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई भी काम सोच समझकर करें, और कोई भी बात सोच-समझकर कहें, वरना आपको बार-बार खेद जताना प़ड़ सकता है। आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है।प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा कहा जाएगा ।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

वृषभ
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर आप किसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे लेकिन प्यार के मोर्चे पर आप कामयाब रहेंगे। आपके दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम के अवसर बढ़ेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी। कुछ खर्चे भी होंगे लेकिन इनकम बेहतर रहेगी। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे होंगे और आप उनसे संतुष्ट होंगे। आपकी सेहत मजबूत होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

मिथुन 
आज आपाके कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आज नौकरीपेशा लोगों को वर्क फ्रॉम होम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का मन आज अध्ययन में लगेगा। साथ ही आपकी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से शुभ समाचार मिलाने से आज पुरे परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। कार्यों में आज आपको अनुभवों का लाभ मिल मिलेगा। परिवार सहित हनुमान जी की पूजा करें, भय से छुटकारा मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कर्क 
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। आपका मन काम में नहीं लगेगा और आप बार-बार आती बाधाओं से परेशान महसूस करेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। थकान और हल्का बुखार रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

सिंह 
आपके लिए आज का दिन सावधानीपूर्वक रहने का दिन है। आप अपने भाग्य पर ज्यादा भरोसा करेंगे, इसलिए कामों में शिथिलता आएगी।आलस्य से दूर रहना आपके लिए लाभकारी होगा। इनकम बढ़ेगी और काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने ऑफिस के लोगों से बात करके आपको अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज अच्छा रहेगा। उन्हें सुख मिलेगा और परिवार के लोगों के साथ आपकी किसी प्रकार की झड़प हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

कन्या 
आज आपका दृष्टिकोण सकरात्मक रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों से अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे। साथ ही आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आज आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। नियमित व्यायाम करने से छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं अपने आप ही दूर हो जायेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को किसी सवाल को समझने के लिए अपने शिक्षक की सहायता लेनी पड़ेगी। बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

तुला 
आपकी कुंडली में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी। आर्थिक स्थिति में पहले से और सुधार होने के योग बन रहे हैं। आपका मनोबल बढ़ेगा। विरोधियो से कष्ट मिल सकता है। शुभ समाचार मिल सकता है। आप जिस भी बात को लेकर परेशान थे, आज उसे लेकर सारी तस्वीर आपके सामने स्पष्ट होगी। छोटी सी भी बात बड़ी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बाहुबल पर भरोसा रखेंगे और उससे आपके कामों में सफलता मिलेगी। दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल देगा। अपने साथ काम कर रहे लोगों पर ज्यादा डिपेंड ना रहें।दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और बातों का सिलसिला आगे बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग

धनु 
आज अनुभवी लोगों की राय आपके लिए काफी लाभदायक होगा। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। जिससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज मेहनत के बल पर अपने लिए नाम और शोहरत हासिल करने में सफल होंगे। शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

मकर 
आज आपको अलर्ट रहने की आवश्यकता है। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज रह सकते हैं। लापरवाही न करें। निवेश शुभ रहेगा। आज आपकी अपने ही परिवार के किसी सदस्य के साथ गलतफहमी या अनबन हो सकती है। परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। कोई नया दोस्त बनने की भी संभावना है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

 कुंभ 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन तो करेगा घर से बाहर जाने के लिए लेकिन ऐसे विचार को मन से निकाल देंगे तो ही अच्छा होगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी अधिक होने से आपको कुछ परेशानी होगी लेकिन धैर्य बनाए रखें। धीरे-धीरे स्थितियाँ आपके पक्ष में आ जाएंगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा जातकों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवन साथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग

मीन
आज जिस काम को करने की कोशिश करेंगे उस काम में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज अच्छा बना रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील हाथ लगेगी। आज घर में अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी। शनि देव के मंत्र- ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः’ का 21 बार जप करें, लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन बढ़िया रहने वाला है। आज आप दोनों मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकती हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला रंग


अक्षय तृतीया

22 अप्रैल 2023 शनिवार को अक्षय तृतीया हो।
'अक्षय' शब्द का मतलब है- जिसका क्षय या नाश न हो। इस दिन किया हुआ जप, तप, ज्ञान तथा दान अक्षय फल देने वाला होता है अतः इसे 'अक्षय तृतीया' कहते हैं।
 भविष्यपुराण, मत्स्यपुराण, पद्मपुराण, विष्णुधर्मोत्तर पुराण, स्कन्दपुराण में इस तिथि का विशेष उल्लेख है। 

इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका बड़ा ही श्रेष्ठ फल मिलता है।

 इस दिन सभी देवताओं व पित्तरों का पूजन किया जाता है। पित्तरों का श्राद्ध कर धर्मघट दान किए जाने का उल्लेख शास्त्रों में है। वैशाख मास भगवान विष्णु को अतिप्रिय है अतः विशेषतः विष्णु जी की पूजा करें।

🙏🏻 स्कन्दपुराण के अनुसार, जो मनुष्य अक्षय तृतीया को सूर्योदय काल में प्रातः स्नान करते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करके कथा सुनते हैं, वे मोक्ष के भागी होते हैं। 

जो उस दिन मधुसूदन की प्रसन्नता के लिए दान करते हैं, उनका वह पुण्यकर्म भगवान की आज्ञा से अक्षय फल देता है।


 भविष्यपुराण के मध्यमपर्व में कहा गया है वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया में गंगाजी में स्नान करनेवाला सब पापों से मुक्त हो जाता है | 

वैशाख मास की तृतीया स्वाती नक्षत्र और माघ की तृतीया रोहिणीयुक्त हो तथा आश्विन तृतीया वृषराशि से युक्त हो तो उसमें जो भी दान दिया जाता है, वह अक्षय होता है |

 विशेषरूप से इनमें हविष्यान्न एवं मोदक देनेसे अधिक लाभ होता है तथा गुड़ और कर्पूर से युक्त जलदान करनेवाले की विद्वान् पुरुष अधिक प्रंशसा करते हैं, वह मनुष्य ब्रह्मलोक में पूजित होता है | 

यदि बुधवार और श्रवण से युक्त तृतीया हो तो उसमें स्नान और उपवास करनेसे अनंत फल प्राप्त होता हैं |

अस्यां तिथौ क्षयमुर्पति हुतं न दत्तं ।

 तेनाक्षयेति कथिता मुनिभिस्तृतीया ।

उद्दिश्य दैवतपितृन्क्रियते मनुष्यै: ।

 तत् च अक्षयं भवति भारत सर्वमेव ।। – मदनरत्न
 अर्थ : भगवान श्रीकृष्ण युधिष्ठरसे कहते हैं, हे राजन इस तिथि पर किए गए दान व हवन का क्षय नहीं होता है; इसलिए हमारे ऋषि-मुनियोंने इसे ‘अक्षय तृतीया’ कहा है ।

 इस तिथि पर भगवानकी कृपादृष्टि पाने एवं पितरोंकी गतिके लिए की गई विधियां अक्षय-अविनाशी होती हैं ।

   वैदिक पंचांग 
  ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य – सुरक्षा 
 20 अप्रैल 2023 गुरुवार से ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ ।
  ग्रीष्म ऋतु में शरीर का जलीय व स्निग्ध अंश घटने लगता 
है ।

जठराग्नि व रोगप्रतिकारक क्षमता भी घटने लगती है | इससे उत्पन्न शारीरिक समस्याओं से सुरक्षा हेतु नीचे दी गयी बातों का ध्यान रखें –

 गतांक से आगे...

 ३] इस मौसम में दिन में कम – से – कम ८ – १० गिलास पानी पियें | प्रात: पानी – प्रयोग  ( रात का रखा हुआ आधा से डेढ़ गिलास पानी सुबह सूर्योदय से पूर्व पीये ) भी  | पानी शरीर के जहरी पदार्थों(toxins) को बाहर निकालकर त्वचा को ताजगी देने में मदद करता है |

 ४] मौसमी फल या उनका रस व ठंड़ाई, नींबू की शिकंजी, पुदीने का शर्बत , गन्ने का रस, गुड का पानी आदि का सेवन लाभदायी है | गर्मियों में दही लेना मना है और दूध, मक्खन, खीर विशेष सेवनीय हैं |

 ५] आहार ताजा व सुपाच्य लें | भोजन में मिर्च, तेल, गर्म मसाले आदि का उपयोग कम करें |

 खमीरीकृत(fermented) पदार्थ, बासी व्यंजन बिल्कुल  न लें | 

कपड़े सूती, सफेद या हल्के  रंग के तथा ढीले – 
ढाले हों | 

सोते समय मच्छरदानी आदि का प्रयोग अवश्य करें |

६] गर्मियों में फ्रीज का ठंडा पानी पीने से गले, दाँत, आमाशय व आँतो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है | मटके या सुराही का पानी पीना निरापद है  ( किंतु बिनजरूरी या प्यास से अधिक ठंडा पानी पीने से जठराग्नि मंद होती है ) |

 ७] इन दिनों में छाछ का सेवन निषिद्ध है | अगर लेनी ही हो तो ताज़ी छाछ में मिश्री, जीरा, पुदीना, धनिया मिलाकर लें |

 ८] रात को देर तक जागना, सुबह देर तक सोना, अधिक व्यायाम, अधिक परिश्रम, अधिक उपवास तथा स्त्री – सहवास  - ये सभी इस ऋतु में वर्जित हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।