AAP प्रत्याशी कंचन जरिवाला के लापता होने का दावा, गुजरात आप सीएम उम्मीदवार इसुदान ने भाजपा पर लगाए संगीन आरोप

AAP प्रत्याशी कंचन जरिवाला के लापता होने का दावा, गुजरात आप सीएम उम्मीदवार इसुदान ने भाजपा पर लगाए संगीन आरोप

गुजरात में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने दावा किया है कि गुजरात के सूरत ईस्ट से चुनाव लड़ रहे आप प्रत्याशी कंचन जरिवाला लापता हो गए है। इसुदान ने जरीवाला के लापता होने का आरोप भाजपा पर लगाया है।


गुजरात के सूरत ईस्ट से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कंचन जरिवाला अचानक लापता हो गए है। इस बीच गुजरात में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि कंचन जारिवाला के लापता होने में भारतीय जनता पार्टी का हाथ है। इसुदान गढ़वी के मुताबिक, कंचन जरिवाला के साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी गायब है।


इसुदान गढ़वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "भाजपा आप पार्टी से इतनी डरी हुई है की वो गुंडागर्दी पर आ गई है ! सूरत ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हमारे कंचन जरिवाला के पीछे भाजपा वाले कुछ दिनो से पीछे पड़े हुए थे और आज वो गायब है ! माना जा रहा है की भाजपा के गुंडो ने उन्हें उठा ले गए है ! उनका परिवार भी ग़ायब है ! भाजपा कितनी गिरेगी" ?


गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आप पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसुदान गढ़वी गुजरात के लोकप्रिय टीवी के एंकर और पूर्व पत्रकार भी रहे चुके हैं। वह जून 2021 में आप पार्टी के सदस्य बने थे। वर्तमान में इसुदान गढ़वी आप पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं, और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। बता दें कि चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 182 सीटों का विधानसभा चुनाव दो चरण में होगा। पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा।




Comments

Popular posts from this blog

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

गुरूजी के आशीर्वाद से एवं गुजरात अध्यक्ष श्री उषा कपूर के मार्गदर्शन में सनातन धर्म सेवा संस्था द्वारा गुजरात में महिला संगठन का गठन किया गयाl

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, 92, दिल्ली के एम्स में भर्तीसूत्रों ने बताया कि 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को रात करीब आठ बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया।