दैनिक राशिफल

:दैनिक पंचांग और दैनिक राशिफल 
Date :30 - 08 - 2022(मंगलवार)
सूर्योदय :06.12 am
सूर्यास्त  :06.42 pm
सूर्य राशि :सिंह
चन्द्रोदय :08.34 am
चंद्रास्त :08.46 pm
चन्द्र राशि :कन्या
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :भाद्रपद 3
पूर्णिमांत महीना :भाद्रपद 18
पक्ष :शुक्ल 3

तिथि :
तृतीया 3.33 pm तक, 
बाद में चतुर्थी
नक्षत्र :
हस्त 11.49 pm तक, 
बाद में चित्रा
योग :साध्य 1.03 am तक, बाद में शुभ
करण :तैतिल 3.30 am तक, बाद में गर 3.33 pm तक, बाद में वणिज
राहु काल :3.30 - 4.30 PM
कुलिक काल :12.30 - 1.30 PM
यमगण्ड :10.00 - 11.00 AM
अभिजीत मुहूर्त :12:02 PM - 12:52 PM
दुर्मुहूर्त :08:42 AM - 09:32 AM, 11:18 PM - 12:04 PM


मेष 
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण 
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

वृषभ 
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो आज का दिन आपकी आशाओं को पूरा करेगा। आज लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।पैसों के लेन-देन के लिए समय अच्छा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, आपके सारे काम बनेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

मिथुन 
आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। शाम के समय कुछ हँसी-ख़ुशी भरा वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में तनाव लेंगे, तो इससे आपके अलावा किसी और का नुक़सान नहीं होगा। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

 कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है।लंबी यात्रा के कारण आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम तक अच्छा महसूस करेंगे।लवमेट के साथ लॉंग ड्राइव पर जा सकते हैं।इससे आपके रिश्तों के बीच मिठास आएगी। दफ़्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअसल आपका शुभचिंतक है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

 सिंह
असुविधा आपकी मानसिक शान्ति को ख़राब कर सकती है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। आसमान ज़्यादा उजला नज़र आएगा, फूलों में ज़्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कन्या
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको बुजुर्गों का प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। आज बाहरी यात्राओं का दौर रहेगा और यह यात्रा सुखद भी रहेगी।आज अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। घर में सुखद वातावरण रहेगा।आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

तुला
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी ख़ूबसूरत क्यों न हो। बच्चे घर में उत्साह और ख़ुशीयों की सौगात लाते हैं। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला

वृश्चिक
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ गुजरेगा।इस राशि के छात्रों को आज परीक्षा में बहुत अच्छे अंक प्राप्त होंगे।व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है।दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने की संभावना बन रही है।बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी।धर्म के प्रति आपकी विशेष रूचि रहेगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

धनु
इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

मकर
चआज ऑफिस में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।अगर आज आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो जीवनसाथी नाराज़ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।आज आपको लवमेट के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ सकें।आज का दिन पॉजिटिव रहेगा, तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाये रखेगी।घर में एक पौधा लगाएं, आपका तनाव कम होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

कुंभ
आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ भी हो सकते हैं। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। अपने मेहमानों से ख़राब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

मीन
आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों में लगेगा।आज आप किसी नए रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।आज आपके गुणों एवं योग्यताओं का फायदा आपको आने वाले दिनों में जरुर मिलेगा। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सोना रंग


Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।