दैनिक राशिफल


दैनिक पंचांग और दैनिक राशिफल
Date :01 - 08 - 2022(सोमवार)

सूर्योदय :06.01 am
सूर्यास्त  :07.05 pm
सूर्य राशि :कर्क
चन्द्रोदय :08.51 am
चंद्रास्त :09.39 pm
चन्द्र राशि :सिंह 10.29 pm तक, बाद में कन्या
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :श्रावण 4
पूर्णिमांत महीना :श्रावण 19
पक्ष :शुक्ल 4
तिथि :
चतुर्थी 5.13 am तक, 
बाद में पंचमी
नक्षत्र :
पूर्व फाल्गुनी 4.06 pm तक,
 बाद में उत्तर फाल्गुनी

योग :परिघ 7.03 pm तक, बाद में शिव
करण :गर 4.18 am तक, बाद में वणिज 4.49 pm तक, बाद में विष्टि
राहु काल :8.30 - 09.30 AM
कुलिक काल :1.30 - 3.30 PM
यमगण्ड :11.30 - 12.30 PM
अभिजीत मुहूर्त :12:07 PM - 12:59 PM
दुर्मुहूर्त :12:59 PM - 01:51 PM, 03:36 PM - 04:28 PM
मेष 
नौकरी में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा और पदोन्नति के भी योग बनेंगे। मेष और सिंह का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनेता सफल होंगे। लाल और पीला शुभ रंग हैं। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनकी तीन परिक्रमा करें। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। घर परिवार के बारे में भी विचार करेंगे और जरूरतों को पूरा करेंगे। परिवार में इज्जत रहेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य है। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

वृषभ
नौकरी और व्यवसाय के लिए अनुकूल है और इस राशि से तृतीया का गोचर छात्रों को लाभ देगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद और नारंगी रंग शुभ हैं। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते रहें। उड़द का दान करें। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए भी दिन शुभ है। सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ धन लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए धन और ऐश्वर्य देने वाला है। बिजनेस अपना फुल फॉर्म ले लेगा। परिवार के साथ यात्रा हो सकती है। नीला और हरा रंग शुभ हैं। व्यापार में धन के आगमन के संकेत हैं। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें।आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा जिंदगी की एहमियत का एहसास होगा। अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। बच्चों के साथ आपका दिन मजेदार गुजरेगा। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कर्क
इस राशि में सूर्य के गोचर से नौकरी में बहुत सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं। आप हर कार्य में सफल होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। इस राशि के स्वामी को चंद्रमा और उसके मित्र ग्रह गुरु के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए और शिव की पूजा करते रहना चाहिए। सफेद और पीला शुभ रंग हैं। तिल और उड़द का दान करें।आपको लोगों से सराहना और सहयोग मिलने के संकेत कार्ड्स पर हैं। आपके लिए आज का दिन अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने लोगों से या अपनी टीम से सम्मान मिल सकता है। साथी से संबंध बहुत मधुर रहेंगे, कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण 
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

 सिंह
इस सप्ताह व्यापार में विशेष प्रगति हो रही है। पैसों के खर्च को लेकर आपको सावधान रहना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सूर्य और चंद्रमा के गोचर से आपको लाभ हो सकता है। नारंगी और लाल रंग शुभ होते हैं। राजनेता इस सप्ताह सफल रहेंगे।खर्चों पर नियंत्रण रखें। बेवजह की बातों को दिमाग से ना लगाएं। किसी से झगड़ा ना करें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी राहत की सांस मिलेगी। एक-दूसरे से बातचीत होगी और जो लंबे समय से रुकी हुई बातें थी, वो अब होने लगेंगी। आपका दिल खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

 कन्या
व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। प्रतिदिन माता दुर्गा और शिव के मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लें। पैसा आएगा। नौकरी में तरक्की की संभावना है। सुखद यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी उन्नति करेंगे। हरा और बैंगनी अच्छे रंग हैं।आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के छोटे बच्चे आज पढ़ाई में अधिक रूचि लेंगे। इससे माता-पिता बहुत खुश रहेंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। विवाह के लिए प्रस्ताव आयेगा। आज पुरे दिन परिवार का माहौल आनन्दमय बना रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बढ़िया रहेगा। आपकी कोई खास इच्छा आज जरूर पूरी होगी। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

तुला
नौकरी को लेकर कुछ तनाव रहेगा। शुक्र और चंद्रमा का गोचर व्यापार में लाभ प्रदान करेगा। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सूर्य पुत्र को लाभ देगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। हरा और बैंगनी अच्छे रंग हैं।आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। कुटुंबीजनों और सहकर्मचारियों के साथ मनमुटाव होगा, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृश्चिक
बैंकिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक प्रगति से आप प्रसन्न रहेंगे। आप एक नई व्यावसायिक योजना पर निर्णय ले सकते हैं। पीला और हरा रंग शुभ है। नौकरी में उन्नति के लिए श्री सूक्त का नित्य पाठ करें। अन्न दान करते रहें। कुछ ऐसे काम जो आपकी इमेज को एक नया रंग दे सकते हैं, उन्हें करने की कोशिश करें। कुछ नया शुरू करने या नई जिम्मेदारी मिलने का दिन है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी। आपकी सलाह लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकती है। आपको अपने इस स्वभाव के साथ ही आगे बढ़ना है। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

 धनु
धन की प्राप्ति शुरू होगी। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में रुके हुए धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। राजनीति में विशेष लाभ का योग है। पीला और लाल शुभ रंग हैं। मूंग का दान करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बात कहने में सक्षम होंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। 

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

 मकर
आपको आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग, आईटी और टीचिंग में काम करने वालों की तरक्की होगी। हरा और बैंगनी रंग शुभ होता है। प्रतिदिन चंद्र बीज मंत्र से हनुमान जी की पूजा करते रहें। उड़द और तिल का दान करें। आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई जरूरी केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। बिल्डर्स अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको धन लाभ होने की उम्मीद है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

कुंभ
शनि अभी इस राशि से बारहवें भाव में है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़ा कोई नया काम शुरू होगा। भगवान शिव की नित्य पूजा करें। हरा शुभ है। इस राशि के छठे सूर्य का लाभ मिल रहा है। प्रतिदिन गाय को पालक और केला खिलाते रहें।आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। पारिवारिक कलह होगी इसलिए थोड़ा-सा वाणी पर संयम रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

मीन
गुरु अभी इस राशि में है। नौकरी और व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। सूर्य का पंचम गोचर अत्यंत फलदायी है। राजनेताओं को लाभ होगा। पैसों के लेन-देन के प्रति सचेत रहें। सेहत और खुशियों में तरक्की हो सकती है। नारंगी और लाल रंग शुभ होते हैं। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर में उनकी चार परिक्रमा करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें। नकारात्मक लोगों और चीजों से दूर रहें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गुस्से में कोई बात ना कहें, ना ही किसी प्रकार का निर्णय लें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।