दैनिक राशिफल

आजा राशिफल 
Date :29 - 07 - 2022(शुक्रवार)
सूर्योदय :06.00 am
सूर्यास्त  :07.06 pm
सूर्य राशि :कर्क
चन्द्रोदय :06.10 am
चंद्रास्त :07.55 pm
चन्द्र राशि :कर्क
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2079
अमांत महीना :श्रावण 1
पूर्णिमांत महीना :श्रावण 16

सावन के महीने में शिव जी की विशेष पूजा की जाती है. इस माह में शिव जी पर जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि सावन के महीने में ही शिव जी अपनी ससुराल गए थे, वहां जलाभिषेक करके उनका स्वागत किया गया था. इसलिए पूरे सावन मास में शिव जी का जलाभिषेक करने के लिए उनके भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है. ये भी कहा जाता है कि इस महीने में यदि कुंवारी कन्याएं मनभावन पति की कामना के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत करें, तो उनकी कामना जरूर पूरी होती है।


सावन का महीना काफी पवित्र और पुण्यदायी माना गया है. मान्यता है कि इस दौरान नारायण योग निद्रा में होते हैं और महादेव पर सृष्टि के पालन का जिम्मा होता है. कहा जाता है कि सावन के महीने में शिव जी की पूजा करने से हर कामना पूरी होती है और बिगड़े काम भी बन जाते हैं. इस बार सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होगा और इसका समापन 12 अगस्त को होगा. आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों महादेव को प्रिय है ये महीना.


इसलिए शिव को प्रिय है सावन

कहा जाता है कि दक्ष पुत्री सती ने जब अपने प्राणों को त्याग दिया था, तो महादेव दुख में इतने डूब गए थे कि घोर तप में लीन हो गए थे. तब माता सती से पर्वतराज हिमालय पुत्री पार्वती के रूप में जन्म लिया और महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया. उनके तप से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें कामना पूर्ति का वरदान दिया. कहा जाता है कि वो सावन का ही महीना था, जब महादेव पार्वती के रूप में महादेव अपनी भार्या से फिर से​ मिले थे. इसलिए महादेव को ये महीना अत्यंत प्रिय हो गया।

पक्ष :शुक्ल 1
तिथि :

प्रतिपदा 1.21 am तक, 

बाद में द्वितीया
नक्षत्र :पुष्य 9.47 am तक, बाद में आश्लेषा
योग :सिद्धि 6.35 pm तक, बाद में व्यातीपात
करण :किस्तुघन 12.25 pm तक, बाद में बव
राहु काल :11.15 - 12.15 PM
कुलिक काल :8.30 - 10.30 AM
यमगण्ड :3.30 - 4.30 PM
अभिजीत मुहूर्त :12:07 PM - 12:59 PM
दुर्मुहूर्त :08:37 AM - 09:29 AM, 12:59 PM - 01:51 PM
 मेष
व्यापारिक सन्दर्भ में रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर गति बढ़ाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आप में से कुछ वित्तीय बाधाओं का सामना कर सकते हैं, लेकिन इससे निपटने के लिए आप नई रणनीति बनाने के लिए भी कदम उठाएंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव से दूर रहें। प्रेमियों के लिए अपने साथी के प्रति भावनाओं को व्यक्त करने का एक अच्छा समय है। आपको अचानक काम से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

 वृषभ
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा और यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है साथ ही आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से दोगुना धन भी लाभ हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं, तो आज खरीद सकते हैं, इससे आपको भविष्य में फायदा जरुर हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। बॉस आज आप से बहुत खुश रहने वाले हैं। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहे, तो आपके लिए अच्छा होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

मिथुन
आज आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, खुद भी उतने ही लाभ में रहेंगे। जॉब में प्रगति होगी। जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट गायब हो जाएगी। रिस्क लें और आगे बढ़ें। किसी ऐसे इंसान का साथ पाने की कोशिश करें जो आपकी भावनाओं को समझता हो और आप उसकी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यय की अधिकता रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता से खुश रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

कर्क 
आप शैक्षिक रूप से बहुत सफल होंगे और आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास-स्तर भी काफी बढ़ जाएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में, आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। प्राधिकरण और रैंक के व्यक्ति आपको पक्ष देंगे और आप एक उच्च जिम्मेदार पद पर आसीन हो सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आप उदार अनुलाभ का भी आनंद लेंगे। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय होगा और आपके बच्चे आपके लिए गर्व का स्रोत बनेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

सिंह
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जायेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आज आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। बेहतर होगा आज दूसरों के मामलों में दखल न दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

कन्या
आज आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन लंबी यात्रा थका देने वाली होगी। किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार मान प्रतिष्ठा बन जाने दें फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। दफ्तर में नए बिजनेस प्रपोजल देने के सम्मानित हो सकते हैं। ठेकेदारों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। सामाजिक कामों में आपको सफलता मिल सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

तुला
आज आप में से कुछ लोगों को अपने बिजनेस-पार्टनर या करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। प्रोफेशन से संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पायेंगी। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। प्रेमपूर्ण संपर्क यदि कोई हो, तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है और आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। यह समय भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है और सेहत के लिए अच्छा नहीं हो सकता है। जीवनसाथी या संतान को कुछ स्वास्थ्य के लिए चिंता हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

वृश्चिक
आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप रुठे हुए लोगों और बिगड़े हुए रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे, हो सकता है कि रुठे हुए लोग मान भी जाएं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने करियर के लिए अपने गुरु से परामर्श ले सकते हैं, साथ ही कुछ नए कोर्स की जानकारी भी लेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित है, उनके लिए आज कोई रिश्ता आ सकता है। हो सकता है कि शादी फिक्स भी हो जाएं। लवमेट आज अपने पार्टनर को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, इससे आपके रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मंदिर में दीपक जलाने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हरा रंग

धनु
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। आज नई परियोजना को शुरू करने के लिए अनुभवी की राय लें। जीवनसाथी आपके प्रति आज संवेदनशील रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। मनचाही इच्छा पूरी होगी। जीवन में नई दिशा मिलेगी। महिलाओं से लाभ होगा। आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

मकर 
यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारियों से सहायता और पुरस्कार प्राप्त हो सकतें हैं। आप अपने कार्य स्थल पर प्रशंसा के पात्र रहेंगें, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। आर्थिक सन्दर्भ में त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श समय नहीं है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

कुंभ
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपके रुके हुए सारे काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही आज परिवार के लोगों को आपसे बहुत अपेक्षाएं भी रहेगी। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आज ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों की मदद मिल सकती है। समय से काम भी पूरे हो जायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा साथ ही किसी नए कोर्स में एडमिशन भी ले सकते हैं। आज बिजनेस में डील आपके फेवर में रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

मीन
आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। अगर आप किसी दूसरे की मदद कर रहे हैं तो बेशक करें, लेकिन ध्यान रखें कि आप बहकावे में आकर बेवकूफ न बन बैठें। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। आज विवाहित पारिवारिक समस्याओं को जीवनसाथी से साझा करें तो हल जरूर निकलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग



Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।