दैनिक राशिफल

दैनिक पंचांग  और दैनिक राशिफल
Date :25 - 02 - 2022
(शुक्रवार)
सूर्योदय :06.55 अम
सूर्यास्त  :06.24 पं
सूर्य राशि :कुंभ
चन्द्रोदय :02.02 am
चंद्रास्त :12.54 pm
चन्द्र राशि :वृश्चिक 12.07 pm तक, बाद में धनु
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2078
अमांत महीना :माघ 24
पूर्णिमांत महीना :फाल्गुन 9
पक्ष :कृष्ण 9
तिथि :नवमी 12.57 pm तक, बाद में दशमी
नक्षत्र :ज्येष्ठा 12.07 pm तक, बाद में मूल
योग :हर्षण 2.58 am तक, बाद में वज्र 11.59 pm तक, बाद में सिद्धि
करण :तैतिल 2.02 am तक, बाद में गर 12.57 pm तक, बाद में वणिज 11.49 pm तक, बाद में विष्टि
राहु काल :11.15 - 12.15 PM
कुलिक काल :8.30 - 10.30 AM
यमगण्ड :3.30 - 4.30 PM
अभिजीत मुहूर्त :12:16 PM - 01:02 PM
दुर्मुहूर्त :09:13 AM - 09:59 AM, 01:02 PM - 01:48 PM
मेष
आपके आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देख कर हैरान रह जाएंगे। आप सबकी मदद करने के लिए आगे रहेंगे। आज आप पाएंगे कि जिन्दगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। ध्यान रखें कि ये बदलाव सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी हो। आप यदि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आप के लिये ही बना है। आपको किसी बडी कंपनी से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। ये प्रस्ताव अच्छे आर्थिक सुधारों के साथ आपको मिलेगा। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

 वृषभ
आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के डॉक्टर्स अपने अनुभव का इस्तेमाल सही दिशा में करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के जो लोग वर्किंग हैं उन्हें कोई नई जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
 मिथुन
आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण-पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
 कर्क
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : मोर नीला

सिंह
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना हैं। पढाई के प्रति उनकी गम्भीरता बढ़ेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग अगर किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन शुभ हैं। बेरोजगारो को किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में थोड़ा संभल कर रहने का है। पारिवारिक जीवन में वातावरण अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
 कन्या
आज कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नजरअंदाज करें। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। कुछ लोग पुराने कार्य के प्रति फिर से उत्साहित होंगे परन्तु समय आने पर ही उसमें सफलता मिल पायेगी। 

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा

तुला
आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके करियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा। आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिये शुभ है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : पीला रंग

वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। आज शाम को घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं वो एक-दूसरे को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, रिश्ते मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद है, किसी प्रापर्टी की बिक्री से काफी लाभ होगा। लवमेट की सेहत पहले से बेहतर होगी। मेडिटेशन करें, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनें की आवश्यकता है अन्यथा कोई हानि हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : गेरू रंग
 धनु
आज का दिन शांत रहकर गुजारें। शारीरिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन की मुरादें पूरी होगी। आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। आज वाद-विवाद और झगड़े से बचें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप माला-माल भी हो सकते हैं। 

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : गहरा हरा

मकर
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें। 

भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

 कुंभ
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप खुद से काम करने पर विचार करेंगे तो फायदा होगा। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, नए दोस्त बनेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, आपको किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। साथ ही नए केस मिलने की संभावना हैं। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने जाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी। यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला

मीन
आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। अपने निर्णय लेने में कोई संकोच न करें खुलकर अपनी बात रखें और निर्णय लें। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहें हैं। आपको आज दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान भी मिल सकता है। आप आज किसी भी काम में अति उत्साह से बचें। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। मानसिक अस्थिरता से बचें। डिस्टर्ब हुए बिना समय पर काम निपटाने की कोशिश करें। पार्टनर से चल रहा पुराना विवाद खत्म होगा। आज माता-पिता के आर्शीवाद का फल आपको मिलता नजर आएगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
यह था आज दैनिक राशिफल
प्रचार के लिए संपर्क करें

Comments

Popular posts from this blog

रायगढ़ अग्निहोत्र आश्रम में 90 वर्षों से निरंतर चल रहे अग्नि ष्टोम के 91वें वर्ष में मंगल प्रवेश।

ब्राह्मण बड़ी संख्या में बीजेपी को वोट और सपोर्ट करेंगे

मुख्य आयुक्त श्री अतुलभाई दीक्षित 250 वर्ष पुरानी गोकुलनाथजी हवेली का दौरा किया।