विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को विजयदशमी मनाई जाती है।

विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को विजयदशमी मनाई जाती है। 
इस साल 5 अक्टूबर 2022 को विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। 

प्रथम पुष्पांजली मंत्र
ॐ जयन्ती, मङ्गला, काली, भद्रकाली, कपालिनी ।
दुर्गा, शिवा, क्षमा, धात्री, स्वाहा, स्वधा नमोऽस्तु ते॥
एष सचन्दन गन्ध पुष्प बिल्व पत्राञ्जली ॐ ह्रीं दुर्गायै नमः॥
द्वितीय पुष्पांजली मंत्र
ॐ महिषघ्नी महामाये चामुण्डे मुण्डमालिनी ।
आयुरारोग्यविजयं देहि देवि! नमोऽस्तु ते ॥
एष सचन्दन गन्ध पुष्प बिल्व पत्राञ्जली ॐ ह्रीं दुर्गायै नमः ॥

तृतीया पुष्पांजली मंत्र
ॐ सर्व मङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके ।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तु ते ॥१॥

सृष्टि स्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनातनि ।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि! नमोऽस्तु ते ॥२॥

शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे ।
सर्वस्यार्तिहरे देवि! नारायणि! नमोऽस्तु ते ॥३॥


श्रवण नक्षत्र 4 अक्टूबर को रात्रि 10.51 बजे से 5 अक्टूबर को रात्रि 9.15 बजे तक रहेगा।
 विजयादशमी पूजन का शुभ मुहूर्त प्रातः 7.44 बजे से प्रातः 9.13 बजे तक, इसके बाद प्रात: 10. 41 बजे से दोपहर 2.09 बजे तक रहेगा। इसमें भी विजय मुहूर्त दोपहर 2.07 बजे से दोपहर 2.54 बजे तक रहेगा

इस दिन को दशहरा भी कहते हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, जब भगवान विष्णु के सातवें अवतार और अयोध्या के राजा राम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के वनवास पर गए थे, तो लंका के राजा रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। पत्नी को दशानन की कैद से आजाद कराने के लिए श्रीराम ने लंका पर आक्रमण कर दिया। दोनों के बीच युद्ध चला और अंत में श्री राम ने रावण का वध कर दिया। इसी दिन को दशहरा के तौर पर मनाया जाने लगा।

Comments

Popular posts from this blog

India Pak War: भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट, F16 के बाद JF17 को आकाश मिसाइल से किया ढेर

शाला प्रवेशोत्सव 2025

पाकिस्तान जिम्मेदार, सेना को सख्त कदम उठाने का आदेश- सीजफायर तोड़ने पर बोले विदेश सचिव